फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Protest of leather industry workers in kanpur

यूपीः शासन के नोटिस से कानपुर खो रहा चमड़ा उद्योग की पहचान, श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Dec 2018 09:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Dec 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
Protest of leather industry workers in kanpur
प्रदर्शन करते व्यापारी
यूपी के कानपुर में टेनरी बंद कराने के फैसले को लेकर चमड़ा उद्योग से जुड़े लोगों ने सरकार के प्रति जमकर आक्रोश जताया। हाथों में कटोरा लेकर भीग मांगते हुए प्रदर्शन किया गया। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भाजपा को व्यापारी विरोधी करार दिया।  
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन से नोटिस के बाद कानपुर जिला प्रशासन ने कानपुर के जाजमऊ, शुक्लागंज समेत तमाम जगहों की टेनरियों को बंद करा दिया है। चमड़े के लिए मशहूर कानपुर शहर अब अपनी पहचान खोने की स्थिति में आता जा रहा है। ऐसा आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने सरकार को संवेदनहीन बताया। समाजवादी पार्टी और व्यापार मंडल ने जाजमऊ में चमड़ा उद्योग से जुड़े श्रमिकों के साथ कटोरा लेकर प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि चमड़ा उद्योग ने ही देश दुनिया में कानपुर की पहचान को कायम रखा। टेनरियां बंद होने से शहर की व्यापारिक और औद्योगिक पहचान हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि संगठन से जुड़े व्यापारियों और चमड़ा उद्यमियों में रोष है। शहर में पांच लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार चमड़ा उद्योग की वजह से ही मिलता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed