फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Protest against police lathicharge in Hapur, advocates abstaining from judicial work, picketing outside the bu

Kanpur: हापुड़ में पुलिस के लाठीचार्ज का विरोध, न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, भवन के बाहर धरना

Wed, 30 Aug 2023 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Aug 2023 12:51 PM IST
सार

Kanpur News: बार और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में न्यायालय भवन के बाहर अधिवक्ताओं ने धरना दिया। धरना स्थल पर अधिवक्ता एकता जिंदाबाद और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए जाते रहे।

विज्ञापन
Protest against police lathicharge in Hapur, advocates abstaining from judicial work, picketing outside the bu
हापुड़ में पुलिस के लाठीचार्ज का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में पुलिस और वकीलों के बीच हुई कहासुनी हो गई थी। मामले में पुलिस द्वारा वकीलों पर लाठी चार्ज किया गया। इसके विरोध में बुधवार को कानपुर के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। अधिवक्ताओं के एक गुट ने न्यायालय परिसर में घूम-घूम कर अदालती कामकाज को ठप करा दिया।

विज्ञापन

इसके चलते दूर दराज से आए वादकारियों को मुकदमों में समान्य तारीखें लेकर घर वापस लौटना पड़ा। बार और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में न्यायालय भवन के बाहर अधिवक्ताओं ने धरना दिया। धरना स्थल पर अधिवक्ता एकता जिंदाबाद और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए जाते रहे।
विज्ञापन

दोपहर में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किए जाने और हापुड़ में हुई घटना के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। धरना देने वालों में लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. रविंद्र शर्मा, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला, नवनिर्वाचित महामंत्री आदित्य कुमार सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed