फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prosecution witness summoned for statement in Balwant murder case

Kanpur News: बलवंत हत्याकांड में अभियोजन गवाह बयान के लिए तलब

Thu, 11 Apr 2024 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 11 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Prosecution witness summoned for statement in Balwant murder case
कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है। बुधवार को अदालत ने मामले में अभियोजन पक्ष के चौथे गवाह को साक्ष्य देने के लिए तलब किया। साथ ही सुनवाई की अगली तिथि 16 अप्रैल नियत की है।
विज्ञापन


शिवली के सरैंया लालपुर निवासी बलवंत की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया था। जिस पर एसओजी प्रभारी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज उनके खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किए गए थे। वहीं विवेचना में तत्कालीन रनियां थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह व एसओजी सिपाही महेश गुप्ता को क्लीनचिट मिल गई थी। मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है। वादी पक्ष के अधिवक्ता जीतेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में अभी तक अभियोजन पक्ष की ओर से तीन गवाहों वादी मुकदमा अंगद सिंह, बलबीर सिंह व गुड्डू उर्फ राघवेंद्र के बयान अदालत में दर्ज हो चुके हैं। जिनसे बचाव पक्ष की ओर से जिरह भी की जा चुकी है। बुधवार को अदालत ने मामले में अभियोजन पक्ष के अगले गवाह को साक्ष्य के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed