फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Progress most gold

प्रगति को सबसे ज्यादा गोल्ड, सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब भी मिलेगा

Fri, 30 Oct 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 30 Oct 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Progress most gold

छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कैंपस में एमए संगीत की छात्रा प्रगति द्विवेदी की झोली में ही चांसलर गोल्ड, सिल्वर और वाइस चांसलर गोल्ड मेडल गिरेगा। दीक्षांत समारोह से पहले हुए इंटरव्यू के बाद यह तय हो गया है।

विज्ञापन


प्रगति को एमए संगीत में 89.80 फीसदी (1000 में से 898) मार्क्स मिले हैं। उनके आसपास कोई भी स्टूडेंट नहीं पहुंच सका। यूनिवर्सिटी कैंपस में एमएससी माइक्रो बायोलॉजी की छात्रा प्रियंका शर्मा को 85.40 फीसदी (2000 मेें से 1708) मार्क्स मिले हैं लेकिन वह इंटरव्यू में उपस्थित नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


इस कारण प्रगति की दावेदारी पक्की मान ली गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक प्रगति को सर्वश्रेष्ठ छात्र और छात्रा का खिताब भी मिलेगा।

यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह की तारीख अभी तय होगी, इससे पहले ही सत्र 2014-15 की मेरिट लिस्ट तैयार कर ली गई। इसी सिलसिले में गुरुवार को 11 फैकल्टी के 22 टॉपरों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इसमें से 17 स्टूडेंट उपस्थित हुए और अपनी उपलब्धि बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीन एजूकेशन एंड प्रशिक्षण प्रो. सुभाष अग्रवाल, आईआईबीएम के निदेशक प्रो. मुकेश रंगा, यूआईईटी की निदेशक डॉ. रेनू जैन और डीन लाइफ साइंस डॉ, एसके अवस्थी ने सवाल-जवाब किया, फिर एमए संगीत की छात्रा प्रगति द्विवेदी को यूनिवर्सिटी टॉपर बनाने की हरी झंडी मिली। प्रगति लाल बंगला में रहती हैं।


इंस्ट्रूमेंटल में सितार बजाती हैं। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) 2015 भी पास हुई हैं। उनके पिता विकास द्विवेदी एकाउंटेंट, मां सरिता द्विवेदी हाउस वाइफ और भाई प्रखर कक्षा आठ के स्टूडेंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed