फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Private sector employee jumps from moving train for an iPhone, loses his life

Kanpur News: आईफोन के लिए चलती ट्रेन से कूदा प्राइवेटकर्मी, चली गई जान

Thu, 29 Oct 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Private sector employee jumps from moving train for an iPhone, loses his life
कानपुर। दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर गांव लौट रहे शैलेंद्र मौर्य (25) के परिवार की खुशियां एक हादसे ने छीन लीं। चलती ट्रेन के गेट के पास खड़े शैलेंद्र का एक लाख कीमत का आईफोन गिर गया। उसे उठाने के लिए उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। हादसे में उसकी जान चली गई। जयपुरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह करीब आठ बजे हुए हादसे की सूचना पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि, बाद में मृतक का आईफोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कमोली किशनदासपुर गांव निवासी शैलेंद्र दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता बेतलाल और मां पंजाब के लुधियाना की एक फैक्टरी में काम करते हैं। काफी समय से वहीं रह रहे थे।
विज्ञापन

परिवार में शैलेंद्र बड़ा था जबकि छोटा भाई शैलेश रायबरेली में निजी नौकरी करता है। शैलेंद्र की शादी के लिए रिश्ते भी देखे जाने थे। शैलेंद्र मंगलवार को दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर घर आ रहा था तभी हादसे में उसकी मौत हो गई। सुबह गेटमैन की सूचना पर जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी के कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक का आईफोन ट्रेन से नीचे गिर गया था। उसे उठाने के लिए वह चलती ट्रेन से कूद गया था जिससे उसकी मौत हो गई। जिस स्थान पर मोबाइल गिरने की जानकारी मिली वहीं फोन सही सलामत मिला। परिजन को सूचना देने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed