फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   private bus turned turtle in kannauj four dead  

कन्नौजः टायर फटने से पलटी बस, चार की मौत, 25 घायल

Thu, 28 Nov 2019 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
private bus turned turtle in kannauj four dead  
घायलों का इलाज किया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। करीब 25 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसा तिर्वा कोतवाली के फगुहा भट्ठे के समीप हुआ। यूपीडा की टीम ने एंबुलेंस से यात्रियों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां इनका इलाज चल रहा है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पर डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी विनोद कुमार एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। राहत कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए।

जयपुर से बुधवार दोपहर रवाना हुई बस का रात करीब 11 बजे तिर्वा फगुहा भट्ठे के समीप टायर फट गया। चालक बस को जब तक नियंत्रित करता, वह डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इससे पहले आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन को बंद कर दिया गया। दोनों तरफ के वाहनों को एक ही लेन से सावधानी के साथ गुजारना शुरू किया गया।

मेडिकल कालेज पहुंचे घायलों में चार को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल करीब 25 का इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी पर डीएम और एसपी भी एक्सप्रेस-वे पहुंच गए।

राहत कार्य के लिए पुलिस और यूपीडा की टीम को लगाकर काम शुरू कराया। दोनों अफसरों ने मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों से जानकारी ली।

हादसे के बाद यात्रियों का सामान तितर-बितर हो गया। चोटिल यात्री अपना सामान तलाशने में जुट गए। चालक का पता नहीं चल सका है। क्रेन की मदद से बस को हटाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed