फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prisoner ran away from jail arrested after seventy years

27 साल बाद पकड़ा गया फरार उम्रकैदी, हत्या के जुर्म में हुई थी सजा

Thu, 21 Jun 2018 04:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 21 Jun 2018 04:02 AM IST
विज्ञापन
Prisoner ran away from jail arrested after seventy years
पुलिस गिरफ्त में रोशन खां - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में स्वाट टीम ने मंगलवार की रात 27 साल से फरार सजायाफ्ता उम्रकैदी को इंगोहटा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। हत्या के जुर्म में सजा के बाद वर्ष 1991 में वह तीन माह के पैरोल पर घर आया था और तब से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे इलाहाबाद की नैनी जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


सुमेरपुर के इंगोहटा गांव में वर्ष 1976 में रामसेवक की मामूली कहासुनी पर हत्या कर दी गई थी। इस जुर्म में रोशन खां समेत चार को दोषी करार देकर वर्ष 1990 में उम्रकैद व जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। 1991 में उम्रकैद की सजा काटने के दौरान रोशन खां तीन महीने के पैरोल पर घर आया तो फिर वापस जेल नहीं गया। पुलिस भी उसका कोई पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। बीते साल तत्कालीन एसपी ने फरार कैदी रोशन पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन


स्वाट टीम प्रभारी एमपी त्रिपाठी ने बताया कि रोशन की तलाश में वह लंबे समय से थे। मंगलवार को उसे  इंगोहटा बस स्टैंड के पास धर दबोचा और सुमेरपुर एसओ महेंद्र कुमार वर्मा के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में एसओ का कहना है कि रोशन पहले से ही सजायाफ्ता है। उस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। उसे नैनी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि रोशन खां के फरार होने के बाद उसकी जमानत लेने वालों को अदालत के चक्कर लगाने पड़े और वह मुंबई, सूरत जैसे शहरों में रहकर रोजी-रोटी चलाता रहा। इधर उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका रोशन (70 साल) एक साल से इंगोहटा स्थित अपने पैतृक घर गुपचुप तरीके से आता था। हत्या के मामले में उसके साथी इकराम व मोहम्मद अली उर्फ छुट्टन सजा काटकर घर आ चुके हैं। चौथे आरोपी जगरूप सिंह की नैनी जेल में बीमारी से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed