फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   prisoner come in handcuffed at court and run away

यूपी: कोर्ट में पेशी पर आया बंदी हथकड़ी खोलकर फरार, पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दबोचा

Tue, 30 Jul 2019 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Jul 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
prisoner come in handcuffed at court and run away
भाग निकले विचाराधीन बंदी को दबोचकर बाइक पर बैठाकर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिला जेल से मंगलवार को शाम चार बजे अदालत पेशी पर लाया गया विचाराधीन बंदी जजी परिसर में लाकअप के पास से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर भाग निकला। बंदी की फरारी की खबर फैलते ही पुलिस में हड़कंप मच गई। वायरलेस से चारों तरफ मैसेज पास हुए तो शहर की सभी सीमाओं पर घेराबंदी शुरू हो गई।
विज्ञापन


उधर, लाकअप ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने बंदी का पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। शहर के महेश्वरी देवी मंदिर के पास रहने वाले कुलदीप सेन उर्फ कुल्ली पुत्र सुरेश कुमार को जीआरपी पुलिस ने 23 फरवरी 2019 को सूखे गांजे के साथ बांदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से पकड़ा था। उसके पास 4.200 किलोग्राम गांजा बरामद बताया गया था। एनडीपीएस एक्ट में वह तब से जेल में है।
विज्ञापन


मंगलवार को उसे जेल से पुलिस हिरासत में जनपद न्यायाधीश की अदालत में पेशी पर लाया गया था। जजी परिसर में स्थित लाकअप से अदालत जाते समय वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर भाग निकला। बंदी के भागने की सूचना से पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पूरी जजी परिसर में हड़कंप मच गया। लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी और होमगार्ड उसके पीछे दौड़ते रहे। रेलवे स्टेशन के पास आखिरकार पुलिस कर्मियों ने उसे घेरकर दबोच लिया। उसे बाइक पर बैठाकर तत्काल लाकअप ले आए। उधर, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और कोतवाली निरीक्षक बलजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाल ने बताया कि लाकअप इंचार्ज हेड मुहर्रिर द्वारा तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही इसकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed