फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prime Minister Modi and RSS chief Bhagwat in kanpur same day

कानपुर आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी और संघ प्रमुख भागवत, पहली बार होने जा रहा है ऐसा कुछ

Sat, 05 Jan 2019 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi and RSS chief Bhagwat in kanpur same day
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर में संभावित रैली और संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रवास को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। भागवत 23 जनवरी को यहां आएंगे और 1 फरवरी तक रहेंगे। इसी बीच किसी दिन प्रधानमंत्री मोदी के आने की भी चर्चा है। 27 जनवरी संभावित तारीख है। यदि ऐसा होता है तो पहली बार प्रधानमंत्री मोदी और भागवत एक साथ शहर में होंगे। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


संघ प्रमुख पनकी क्षेत्र में स्थित नारायणा इंस्टीट्यूट परिसर में प्रवास करेंगे। संघ के सभी चार प्रांतों के स्वयं सेवक भी यहां रहेंगे। दस दिनों में प्रांत और क्षेत्र स्तर पर स्वयं-सेवकों का वर्ग आयोजित होगा जिसमें कई प्रमुख पदाधिकारी आएंगे। बताया जा रहा है कि प्रवास के आखिरी दिनों में भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ भागवत मंत्रणा करेंगे। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर भी सरकारी मशीनरी तेज हो गई है। निराला नगर रेलवे ग्राउंड में मोदी की रैली की चर्चा है। खुफिया विभाग के पास सिर्फ इतनी सूचना है कि मोदी 20 से 30 के बीच किसी भी दिन यहां आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed