{"_id":"635e7611617fd0545e6485dd","slug":"priests-body-found-hanging-in-temple-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: मंदिर में लटका मिला पुजारी का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: मंदिर में लटका मिला पुजारी का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 30 Oct 2022 06:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 30 Oct 2022 06:34 PM IST
सार
कायमगंज थाना क्षेत्र के मंदिर में संदिग्ध परिस्थितियों में पुजारी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फोरेंसिक टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र में पुजारी का शव मंदिर परिसर के ऊपर बने कमरे की छत में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी बृजनंदन लाल (60) श्याम नगर कालोनी में बने शिव मंदिर में पांच साल से पुजारी थे। वह मंदिर में ही रहते थे।
विज्ञापन
कभी-कभी अपने घर भी चले जाते थे। रविवार सुबह पूजा करने के लिए वहां श्रद्धालु पहुंचे, तो पुजारी मंदिर में नहीं मिले। इस पर कुछ लोग उन्हें देखने के लिए ऊपर बने कमरे में पहुंचे। वहां पुजारी का छत में लगे कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सूचना पर इंस्पेक्टर जेपी पाल व चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी व परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृजनंदन लाल पहले राजमिस्त्री का काम करते थे। पुजारी की पत्नी आरती देवी ने बताया कि शनिवार को घर गए थे और खाना भी घर से लाए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि पुजारी के दो बेटे सनी (25) और सूरज (15) हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर नमूने लिए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पत्नी और बेटों को रो-रोकर बुरा हाल है।