{"_id":"629adfd37978ad2cdc717b69","slug":"president-ramnath-kovind-welcomed-pm-to-his-village-by-breaking-the-protocol-modi-said-was-feeling-embarrassed","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Welcomed PM: राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़ अपने गांव में किया पीएम का स्वागत, मोदी बोले, शर्मिंदा महसूस कर रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Welcomed PM: राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़ अपने गांव में किया पीएम का स्वागत, मोदी बोले, शर्मिंदा महसूस कर रहा था
Sat, 04 Jun 2022 10:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:07 AM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात के परौंख गांव में राष्ट्रपति ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए प्रोटोकॉल तोड़ा। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि कोविंद ने उन्हें बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से हेलीपैड पर आए थे क्योंकि प्रधानमंत्री उनके गांव के अतिथि थे। मोदी ने कहा, आज जब राष्ट्रपति मेरा स्वागत करने आए तो मैं शर्मिंदा महसूस कर रहा था।
विज्ञापन
परौंख गांव में मंच पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव परौंख पहुंचे। पहले से गांव में मौजूद राष्ट्रपति ने सांविधानिक प्रोटोकॉल तोड़कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
इस पर मोदी ने कहा, आज जब राष्ट्रपति मेरा स्वागत करने आए तो मैं शर्मिंदा महसूस कर रहा था। हम उनके मातहत काम करते हैं। पद की अपनी गरिमा होती है। पीएम ने कहा कि वह (राष्ट्रपति) संविधान का आदर करते हैं लेकिन गांव में एक ग्रामीण के रूप में मेरा स्वागत कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के साथ गांव के पथरी देवी मंदिर में पूजा की और मिलन केंद्र का दौरा किया। मिलन केंद्र राष्ट्रपति का पैतृक घर है जिसे उन्होंने सामुदायिक कार्य के लिए दान कर दिया है। मोदी ने गांव में कहा, यह देव भक्ति और देशभक्ति की भूमि है। इस मिलन केंद्र के जरिये राष्ट्रपति ने महिला सशक्तीकरण को नई दिशा दी है।
विज्ञापन
एक आदर्श गांव के रूप में परौंख दूसरों के लिए एक उदाहरण बनेगा। यह हमारी जिम्मेदारी है कि भारतीय गांवों का आधुनिकीकरण करें। यही नए भारत का विचार है। देश के आगे बढ़ने के लिए गांवों को बेहतर बनाना जरूरी है। आदर्श गांव के रूप में परौंख में योग पार्क, ओपन एयर जिम, पुष्टाहार वाटिका समेत आंगनबाड़ी केंद्र समेत कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।