अब पसीना नहीं करेगा परेशान, यहां तैयार हो रहा बैक्टीरिया दूर करने वाला केमिकल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी हद तक काम हो चुका है। यूपीटीटीआई के डायरेक्टर प्रो. डीबी शाक्यवार ने बताया कि रिसर्च के लिए माइक्रोबियल लैब की जरूरत थी। जिसे तैयार करने के लिए एकेटीयू ने एक करोड़ रुपये का फंड दिया था। अब लैब तैयार हो गई है। इस प्रोजेक्ट पर पांच पीएचडी व दो एमटेक स्टूडेंट काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लैब का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से ही यूपीटीटीआई की लैब के अलावा दो अन्य हॉस्टलों का भी शुभारंभ करेंगे। इसमें एक हॉस्टल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से है। जो 80 छात्रों की क्षमता का है। इसे 3.27 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है। दूसरे हॉस्टल का नाम सर सीवी रमन हॉस्टल रखा गया है। यह 60 छात्रों की क्षमता वाला हॉस्टल है और इसकी लागत दो करोड़ रुपये है।