फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparation to shift Jhakarkati bus stand out of the city, brainstorming took place in the steering committee

Kanpur: झकरकटी बस अड्डा शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी, स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में हुआ मंथन, पढ़ें अपडेट

Sat, 13 Jan 2024 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Jan 2024 12:00 PM IST
सार

Kanpur News: मंडलायुक्त व सीपी की अध्यक्षता में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में  ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए मंथन हुआ है। इसके तहत झकरकटी बस अड्डा शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी की गई है। साथ ही, रेलवे माल गोदाम में हर रोज दिन में आने वाले करीब 300 ट्रकों को नो एंट्री परमिट जारी नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
Preparation to shift Jhakarkati bus stand out of the city, brainstorming took place in the steering committee
स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की संयुक्त अध्यक्षता करते मंडल आयुक्त व पुलिस कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए नासूर बन चुके झकरकटी बस अड्डे को आउटर में शिफ्ट किया जाएगा। शुक्रवार को मंडलायुक्त व पुलिस कमिश्नर की संयुक्त अध्यक्षता में हुई स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में ट्रैफिक पुलिस की ओर से इसका प्रस्ताव पेश किया गया। मंडलायुक्त ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि रेलवे माल गोदाम में हर रोज दिन में आने वाले करीब तीन सौ ट्रकों को नो एंट्री परमिट जारी नहीं किए जाएंगे। इसके लिए सभी पक्षों के साथ बैठक कर उन्हें बताया जाएगा कि वह रात में ही ट्रक ला व ले जा सकेंगे। लोडिंग या अनलोडिंग दिन में भी की जा सकेगी। वहीं सभी प्रमुख 18 चौराहों में जाम के सभी कारणों को दूर करने के लिए ट्रैफिक, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व अन्य संबंधित विभागों की लोकल कमेटी बनाई जाएगी।

विज्ञापन

कमेटी अगली बैठक में देगी रिपोर्ट
यह कमेटी अगली बैठक से पहले किए गए कार्य और उन कार्यों से संबंधित विषयों की रिपोर्ट देगी, जिन्हें जिला या शासन अथवा अंतर विभागीय स्तर पर उठाया जाना है। बैठक में जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी, डीएम विशाख जी, एमडी केस्को सैमुअल पॉल, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, चारों जोन के डीसीपी, डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

चौराहों से 100 मीटर दूर खड़े होंगे वाहन
चौराहों से सौ मीटर दूर वाहन खड़े होंगे। यहीं पर सवारी बैठाईं और उतारी जाएंगी। जो वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके वाहनों को सीज किया जाएगा। सीज वाहनों को खड़ा करने के लिए बड़ा स्थान भी चिह्नित किया जाएगा। इसके साथ ही तय हुआ कि ऑटो व ई-रिक्शा के लिए अध्ययन कर एक पालिसी बनाई जाएगी। इसमें रूट का निर्धारण करने से लेकर उसे प्रभावी तरीके से लागू कराने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बसों की पार्किंग के लिए नगर निगम द्वारा स्थान चिह्नित कर पार्किंग विकसित की जाए और वाहनों से निर्धारित किराया वसूल किया जाए।

विज्ञापन

पार्किंग के आसपास और नो पार्किंग का सख्ती से हो पालन
शहर में बनी नगर निगम व स्मार्ट सिटी की मल्टीलेवल पार्किंग के आसपास सख्ती से नो पार्किंग सुनिश्चित की जाए। अतिक्रमण हटने पर दोबारा न होने दें। चौराहों के कब्जे हटाकर स्लिप रोड और फ्री लेफ्ट टर्न सुनिश्चित किया जाए। पोल शिफ्टिंग के भारी खर्च व मशक्कत को देखते हुए अब बिजली के वही पोल हटाए जाएंगे जिन्हें हटाए बिना काम नहीं चल सकता। हर पोल को हटाने का प्रस्ताव नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed