फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Preparation of caste siege of BJP in Mainpuri, four ministers of Kanpur region appointed

UP News: मैनपुरी में जातिगत घेरेबंदी की तैयारी, लगाए गए कानपुर क्षेत्र के चार मंत्री, भाजपा का ये है प्लान

Sun, 20 Nov 2022 03:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Nov 2022 03:55 PM IST
सार

मैनपुरी उपचुनाव से पहले बीजेपी रणनीति बनाने में लगी हुई है। वहीं जीत सुनिश्चित करने के लिए कई नेता मैनपुरी आ रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी ने राकेश सचान, असीम अरुण, प्रतिभा शुक्ला व अजीत पाल को जिम्मेदारी दी है।
 

विज्ञापन
Preparation of caste siege of BJP in Mainpuri, four ministers of Kanpur region appointed
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा उप चुनाव में प्रदेश की मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। सपा स्थानीय लोगों से मुलायम सिंह यादव को वोट के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि देने की अपील कर रही है, तो भाजपा ने जातिगत आधार पर चार मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। ये मंत्री कानपुर क्षेत्र से जुड़े हैं।

विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को और भाजपा ने सपा के पूर्व सांसद और शिवपाल यादव के दाहिने हाथ रहे रघुराज शाक्य को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

भाजपा को जीत दिलाने के लिए जिन मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई गई है, उनमें पिछड़ी जाति के सचान बिरादरी के राकेश सचान, अनुसूचित जाति से असीम अरुण, ब्राह्मण बिरादरी से प्रतिभा शुक्ला और पिछड़ी जाति के पाल बिरादरी से अजीत पाल शामिल हैं। बता दें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 17 जिले आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जातिगत मतदाताओं की संख्या के अनुसार ब्राह्मण करीब 1.25 लाख हैं, बाकी सभी जातियां जिनके बीच इन मंत्रियों को पैठ बनानी है, उनकी संख्या एक से डेढ़ लाख के बीच है। इन सभी मंत्रियों को निर्देश है कि वे अपनी-अपनी बिरादरी से जुड़े मतदाताओं के घर-घर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।

जसवंत नगर में मोर्चा संभालें हैं संगठन के पदाधिकारी
भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से भी मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी विधानसभा सीट जसवंत नगर है, जो कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में आती है।

जहां पर चुनाव की मॉनीटरिंग का जिम्मा पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह संभाल रहे हैं। इसके लिए अध्यक्ष की ओर से अब तक कई बार पदाधिकारियों की बैठक कर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। मुख्य इकाई के साथ यहां पर मोर्चा के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्री और उनके क्षेत्र

  • राकेश सचान-भोगनीपुर देहात जिला
  • प्रतिभा शुक्ला-रनियां देहात जिला
  • अजीत पाल-सिकंदरा देहात जिला
  • असीम अरुण-सदर सीट कन्नौज जिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed