फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pre-monsoon weather changed

प्री-मानसून से बदला मौसम

Thu, 16 Jun 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon weather changed
बारिश - फोटो : amar ujala
कानपुर। अधिकतम और न्यूनतम पारे में अंतर कम होने के कारण बुधवार को प्री मानसून ने दस्तक दे दिया। शहर में पांच मिलीमीटर बारिश हुई। नगर के आस-पास के क्षेत्रों में भी कहीं फुहार तो कहीं जोरदार बौछार पड़ी। 
विज्ञापन

  इससे पारा नीचे आ गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। माह के तीसरे या चौथे सप्ताह में मानसून दस्तक देगा। 21 और 22 जून को भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। 
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दो बजे के आसपास बादल छाए और बारिश होने लगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि बुधवार को अधिकतम पारा 38.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान्य के आसपास है। वातावरण की नमी भी सामान्य है। सुबह की नमी 59 फीसदी और दोपहर की नमी 78 फीसदी रिकार्ड की गई है। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम पारा 41 और न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। 

इसके बीच भी 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर था। सामान्यतया अधिकतम और न्यूनतम पारा के बीच 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर होना चाहिए। पारे के उतार-चढ़ाव के कारण ही वायुदाब बनने और क्षेत्रीय चक्रवात (आंधी-तूफान) आने की गुंजाइश है।  यह बारिश आम और सब्जियों की फसलों के लिए अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed