फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PRD jawans bike stolen from outpost, outpost incharge said keep your mouth shut you will be given vehicle

Banda: चौकी से PRD जवान की बाइक चोरी, चौकी इंचार्ज बोला- मुंह बंद रखना...तुम्हे गाड़ी और पैसा दिलाया जाएगा

Wed, 21 Jun 2023 02:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Jun 2023 02:58 PM IST
सार

Banda Crime: मेडिकल कॉलेज चौकी से बदमाश फरार हो गया। साथ ही वहां खड़ी सिपाही की बाइक भी ले गया। पीड़ित सिपाही ने इस बात की शिकायत चौकी इंजार्च से की। इस पर इंचार्ज ने कहा कि अपना मुंह बंद रखना, तुम्हे गाड़ी व पैसा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
PRD jawans bike stolen from outpost, outpost incharge said keep your mouth shut you will be given vehicle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज चौकी पर तैनात कतरावल गांव निवासी पीआरडी जवान चंद्रपाल ने एसपी से शिकायत की है कि उसकी ड्यूटी पहली फरवरी से 28 फरवरी तक चौकी में लगी थी। अजय वर्मन नाम का एक मुल्जिम 18 दिन से पुलिस चौकी में लॉकअप न होने से घूमता था।

विज्ञापन

आरोप है कि 18 फरवरी की रात अजय ने रात में पीआरडी जवान की जेब से पर्स और बाइक की चाबी निकाली और बाइक लेकर भाग निकला। चौकी इंचार्ज से मामले की शिकायत की तो कहा कि अपना मुंह बंद रखना, तुम्हे गाड़ी व पैसा दिलाया जाएगा। एसपी ने मामले को संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने और चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जवान की शिकायत पर बाइक क्यों नहीं ढूंढी गई है। मामने में लापरवाही क्यों बरती जा रही है। सिपाही  ने बताया कि चौकी इंचार्ज मेरी बात भी नहीं सुन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed