{"_id":"5bbe123f867a55286030d8d7","slug":"pratapgarh-intercity-abrogated-and-two-trains-route-diversion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली रेल हादसे के बाद प्रतापगढ़ इंटरसिटी निरस्त, 2 ट्रेनों का बदला रूट, जरूर पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली रेल हादसे के बाद प्रतापगढ़ इंटरसिटी निरस्त, 2 ट्रेनों का बदला रूट, जरूर पढ़ लें ये खबर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 10 Oct 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्जन के चलते उन्नाव रेलवे स्टेशन पर खड़ी गंगा गोमती एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव: रायबरेली के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार सुबह हुए रेल हादसे का असर कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर भी रहा। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर रेल यातायात थमने पर प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी को निरस्त कर दिया गया। गंगा गोमती व त्रिवेणी एक्सप्रेस को रूट डायवर्जन कर वाया उन्नाव कानपुर सेंट्रल भेजा गया। रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी शाम तक अलर्ट रहे।
रायबरेली रेलखंड के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार सुबह करीब छह बजे डाउन माल्दा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस के कई डिब्बे रेल पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्री घायल हो गए और कई की मौत हो गई। रेल हादसे से लखनऊ से दिल्ली तक हड़कंप मच गया।

रेल हादसे के चलते संचालन प्रभावित रहा
रूट डायवर्जन के चलते उन्नाव रेलवे स्टेशन पर खड़ी गंगा गोमती एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा माडल रेलवे स्टेशन के अधिकारी भी आला अधिकारियों का मूवमेंट होने की संभावना पर मुस्तैद हो गए। रेल संचालन के साथ ही रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने खुद संभाली।
इस दौरान कानपुर से दुर्घटना राहत एक्सप्रेस को उन्नाव बीघापुर रेलमार्ग से घटनास्थल भेजी गई। रेल हादसे के चलते ऊंचाहार एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस व रायबरेली पैसेंजर का संचालन प्रभावित रहा। जिससे यात्रियों को लेट लतीफी से जूझना पड़ा। शाम छह बजे तक रेलवे सुरक्षा बल समेत अन्य अधिकारी कार्यालय व स्टेशन परिसर में मुस्तैद रहे।