फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prakharji Maharaj case, girl gave a big statement

युवती ने वायरल किया वीडियो: बोली- प्रखर महाराज पर लगे आरोप निराधार, माता-पिता कर रहे बदनाम

Wed, 06 Apr 2022 07:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Apr 2022 07:37 PM IST
सार

युवती ने वीडियो वायरल कर अपने माता-पिता पर प्रखर महाराज को बदनाम करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि उसने अपनी मर्जी से संन्यास लिया है।

विज्ञापन
Prakharji Maharaj case, girl gave a big statement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्री प्रखर परोपकार मिशन के संस्थापक एवं निर्वाणी अखाड़ा के प्रखर जी महाराज के खिलाफ महिला ने जिस बेटी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसी ने इसे साजिश बताया है। वीडियो वायरल कर उसने अपने माता-पिता पर प्रखर महाराज को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


साथ ही यह भी कहा कि उसने अपनी मर्जी से संन्यास लिया है। किदवईनगर निवासी युवती की मां ने प्रखर महाराज पर बेटी को जादूटोना कर अपने वश में करने व आश्रम में बंधक बनाकर दुष्कर्म, छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप लगाया था। इस आधार पर किदवईनगर पुलिस ने मंगलवार को प्रखर महाराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


हालांकि प्रखर महाराज ने सभी आरोपों को गलत बताया था। इस बीच युवती का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवती कह रही है कि उसका सांसारिक मोह भंग हो चुका है। माता-पिता उसे जबरन गृहस्थ जीवन में वापस लाना चाहते हैं। उसके माता-पिता पहले भी प्रखर महाराज को बदनाम करने का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस ने वीडियो को विवेचना में शामिल करने और युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed