फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prakash Pal said Sisamau by-election became the reason for burning a woman's house

Kanpur: प्रकाश पाल बोले- महिला का घर जलाने की वजह बना सीसामऊ उपचुनाव

Tue, 05 Nov 2024 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Nov 2024 11:02 PM IST
सार

Kanpur News: पूर्व विधायक इरफान पर निशाना साधते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि निवर्तमान विधायक के लेटर पैड पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता दिलाई जा रही थी। 

विज्ञापन
Prakash Pal said Sisamau by-election became the reason for burning a woman's house
पार्टी के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करते भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि जनता को पता होना चाहिए कि पूर्व विधायक ने अपने ही धर्म की महिला नजीर फातिमा के घर में आग लगा दी थी। उन्हें सात वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। इसी कारण यह उपचुनाव हो रहा है। पार्टी के मीडिया सेंटर के उद्घाटन अवसर पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि महानगर और सीसामऊ की जनता को यह भी याद रखना होगा कि किस तरह से बांग्लादेशी घुसपैठियों को अपने लेटर पैड पर निवास प्रमाणपत्र बनाकर नागरिकता दिलाई जा रही थी।
विज्ञापन


इरफान खुद भी अपना फर्जी आधार कार्ड बनवाकर हवाई यात्रा करने के भी दोषी पाए गए है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व जन्मदिन के अवसर पर भारत की अस्मिता तिरंगा का केक बनाकर उसको काटने का काम इन्हीं लोगों ने किया था। इनके ऊपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इन्हीं लोगों ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर पुलिस से अत्याचार कराया था।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाने को लेकर सपा प्रत्याशी की ओर से ढोंग करना फिर उलेमा की ओर से फतवा जारी करना भी नाटक है। सवाल किया कि एक तरफ उलेमा ने फतवा जारी किया है तो दूसरी तरफ उसी वर्ग के लिए सपा प्रत्याशी के साथ जुलूस निकाल रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि उलेमा का फतवा इनके लिए बेअसर है और यह सब केवल हिंदू वोट पाने के लिए किया गया नाटक है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, राहुल बच्चा सोनकर, अनूप अवस्थी, अनुराग शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन पुरवा के सेंट्रल पार्क में होगी योगी की जनसभा
प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि नाै नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा सीसामऊ विधानसभा के दर्शन पुरवा सेंट्रल पार्क में होगी। इसे लेकर पार्टी की ओर से युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। जनसभा के लिए सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि इस चुनाव में पार्टी को सभी वर्गों का समर्थन भरपूर मात्रा में मिल रहा है। एक-एक कार्यकर्ता घर-घर कुंडी खटखटाकर एक-एक मतदाता से संपर्क संवाद स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed