फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Practical afraid, quoting Lab confectioner

प्रैक्टिकल के लाले, लैब हलवाई के हवाले

Sat, 31 Oct 2015 02:31 AM IST
अनीता वर्मा, कानपुर
अनीता वर्मा, कानपुर Updated Sat, 31 Oct 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Practical afraid, quoting Lab confectioner
वासुदेव मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर की बायोलॉजी लैब में स्टूडेंट प्रैक्टिकल नहीं कर रहे बल्कि मिठाई बन रही है। प्रयोगशाला का सामान गायब है। पूरी लैब मिठाइयों से भरी पड़ी है।
विज्ञापन


हलवाई लैब के बाहर लगी तीन-चार भट्ठियों पर दीपावली के लिए तमाम मिठाइयां बनाने में जुटे हैं। मिठाई बनवा रहे इलाहाबाद स्वीट्स हाउस वालों का कहना है कि उन्होंने मिठाई बनाने के लिए स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार से तीन-चार दिन पहले ही लैब किराये पर ली है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’  टीम शुक्रवार की दोपहर करीब 12:15 बजे विद्यालय पहुंची तो वहां कभी कमरे बंद थे। रिटायर हो चुके प्रिंसिपल उमाकांत दुबे (एक्सटेंशन पर हैं) के कमरे में ताला लगा था। बायोलॉजी लैब के सामने परदा पड़ा था। भीतर जा कर देखा तो लैब के बाहर भट्ठियों में चाशनी उबल रही थी। लैब के भीतर चारों तरफ मिठाई रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी पर बैठा शख्स कैमरा देखते ही खड़ा हो गया। पूछने पर बताया कि उसका नाम राजेश कुमार शुक्ल है। लैब में बन रही मिठाई इलाहाबाद स्वीट्स हाउस की है। लैब विद्यालय मैनेजर सुधीर कुमार मिश्रा ने किराये पर दी है। आगे बढ़ने पर कुछ किरायेदार और भी दिखे। पता चला शाम को यहां प्राइवेट कोचिंग भी चलती है।


इस बारे में बात करने के लिए मैनेजर सुधीर कुमार को कई बार फोन मिलाया गया पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। विद्यालय के सभी कमरों में ताला मिला। सिर्फ रूम नंबर 11 में दो बच्चे विनय सिंह (10वीं) और करन सिंह (9वीं) बैठे मिले। बच्चों ने बताया कि बाकी दो बच्चे और आए थे, पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed