{"_id":"576064174f1c1bb26511c849","slug":"power-cut-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कट, पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कट, पानी का संकट
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। चमनगंज और बेकनगंज में बिजली-पानी का संकट होने से रोजेदार परेशान हैं। चमनगंज में सोमवार को 15 घंटे और बेकनगंज में 12 घंटे बिजली नहीं रही। इससे मस्जिदों में नमाजियों को वजू तक करने के लिए पानी नहीं मिला। चमनगंज में पिछले दो महीनों से पेयजल संकट है। इलाकाई लोगों ने मंगलवार को पानी के लिए घड़ी वाली मस्जिद के बाहर प्रदर्शन भी किया। चमनगंज के मोहम्मद अली पार्क में रखा नजीर वाला ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह 11 बजे फुंक गया। इस क्षेत्र में केस्को की तरफ से अब तक किसी जेई की तैनाती न होने से फॉल्टों को बनाने में समस्याएं आ रही हैं। क्षेत्रीय निवासी आदिल खां ने जरीब चौकी के एसडीओ आकाश सचान से संपर्क कर यहां पर 630 केवी का ट्रांसफार्मर बदलाया। सोमवार की देर रात करीब तीन बजे बिजली आ सकी। वहीं बेकनगंज में सोमवार रात पौने तीन बजे फॉल्ट से बिजली चली गई। यहां मंगलवार दोपहर तीन बजे बिजली आ सकी। उधर, चमनगंज के हाजी संपट का चौराहा, हाजी शेरा का चौराहा, पेशकार रोड, मोहम्मद अली रोड, ईसाई वाला हाता रोड और उससे जुड़े इलाकों में दो महीने से पेयजल संकट होने से लोगों ने मंगलवार को नमाज के बाद प्रदर्शन किया। इसमें मोहम्मद नफीस, मोहम्मद इरफान, रफीका बेगम ने पानी की बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया। जलकल के अधिशासी अभियंता एसके पाठक ने बताया कि दो महीने से पानी की समस्या की जानकारी नहीं थी। क्षेत्रीय जेई हसन अहमद को भेजकर रिपोर्ट मांगेंगे और समस्या का समाधान कराएंगे।
डीएम से मिलेंगे शहरकाजी
रमजान में फॉल्ट की वजह से घंटों बिजली न मिलने से परेशान रोजेदारों के मामले में शहरकाजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। मौलाना अब्दुल कुद्दूस ने रोजेदारों से भी किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न कर सब्र बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
डीएम से मिलेंगे शहरकाजी
रमजान में फॉल्ट की वजह से घंटों बिजली न मिलने से परेशान रोजेदारों के मामले में शहरकाजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। मौलाना अब्दुल कुद्दूस ने रोजेदारों से भी किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न कर सब्र बरतने की अपील की है।
विज्ञापन