{"_id":"62436402df27796874053f0a","slug":"potters-and-footwear-artisans-will-prosper-with-technology-tool-kit-given-to-250-beneficiaries-akbarpur-news-knp688252646","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक के साथ से समृद्ध होंगे कुम्हार व फुटवियर कारीगर, 250 लाभार्थियों को दी गई टूल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक के साथ से समृद्ध होंगे कुम्हार व फुटवियर कारीगर, 250 लाभार्थियों को दी गई टूल किट
विज्ञापन
कानपुर देहात में विद्युत चाक वितरण करते खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना व क?
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के एक होटल में मंगलवार को कुम्हारी कला से जुड़े कानपुर देहात व लखीमपुर खीरी के सौ-सौ लोगों को खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से विद्युत चलित चाक दिया गया। वहीं, जालौन के पचास कारीगरों को फुटवियर रिपेयरिंग टूल किट भी दी गईं।
मुख्य अतिथि खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि तकनीकी का साथ मिलने से कुम्हार व फुटवियर कारीगर समृद्ध होंगे। कुम्हारों की आमदनी बढ़े इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल कर योजना शुरू की गई है।
विद्युत चलित चाक के लिए कुम्हारों को तीन माह का प्रशिक्षण दिया गया है। उनके प्रोत्साहन के साथ सरकार मार्केटिंग का रास्ता उपलब्ध करा रही है। चार सौ रेलवे स्टेशन पर कुल्हड़ में चाय देने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि कानपुर नगर निगम की महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम पायदान के गरीब को लाभान्वित करने की है। फुटवियर रिपेयरिंग किट से मरम्मत के साथ ही नए जूते-चप्पल का निर्माण भी हो सकेगा।
यहां खादी और ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक राजेश कुमार, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी मध्य जोन ओमप्रकाश, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र चंद्रभान सिंह, रामजी गुप्ता, गोपाल सैनी, श्याम बिहारी शुक्ला आदि मौजूद रहे।