फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pond overflows in Sajawarpur; water floods the roads.

Kanpur News: सजावारपुर में तालाब ओवरफ्लो, सड़कों पर भरा पानी

Sat, 05 Sep 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pond overflows in Sajawarpur; water floods the roads.
रसूलाबाद। क्षेत्र के सजावारपुर में लगातार जलभराव की समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश में गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया है। इससे पानी सड़कों पर भर गया है। ग्रामीणों ने जल निकासी की मांग की है। ग्रामीण अखिलेश तिवारी, गोपाल, महेश बाबू प्रजापति, कमलेश प्रजापति, कपिल आदि ने बताया कि गांव में जलनिकासी की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। तालाब का पानी सड़कों पर फैलने से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द नालों की सफाई कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलभराव और बढ़ सकता है तथा कई घरों में पानी घुसने की स्थिति बन सकती है। खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह ने बताया कि सजावारपुर में जलभराव की समस्या की जानकारी उन्हें मिली है। ग्राम सचिव को जल्द मौके पर पहुंचकर नालों की सफाई कराने और तालाब के पानी की उचित निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed