फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pollution increases in Kanpur on Diwali

कानपुर: दीपावली पर देर शाम संयम टूटा, प्रदूषण बम फूटा, 522 पर पहुंच गया एक्यूआई

Sun, 15 Nov 2020 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pollution increases in Kanpur on Diwali
सांकेतिक तस्वीर

पिछले तीन-चार दिनों से 300 के आसपास चल रहा प्रदूषण दीपावली की रात खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। शाम तक तो लोगों ने खूब संयम बरता, लेकिन इसके बाद लोगों ने एनजीटी के आदेशों को आग लगा दी।

विज्ञापन


इसी का नतीजा रहा कि प्रदूषण रात नौ बजे के बाद 522 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) पर पहुंच गया, जोकि खतरनाक स्तर है। हालांकि पिछली दीपावली की अपेक्षा प्रदूषण करीब 40 प्रतिशत से कम रहा।
विज्ञापन


पिछली बार एक्यूआई 800 के ऊपर रहा। दिवाली पर दिन भर हवा में प्रदूषण की मात्रा ठीक रही और लोगों ने संयम भी रखा लेकिन जैसे ही रात के आठ बजे आतिशबाजी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे बाद ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मॉनिटर पर शहर का प्रदूषण 500 पार कर गया। शहर में प्रदूषण की मात्रा शाम को छह बजे 188 एक्यूआई थी। इसके एक घंटे बाद सात बजे प्रदूषण 223 पर पहुंच गया।

अगले घंटे आठ बजे यह साढ़े तीन सौ से ऊपर निकल गया। इसके बाद एक घंटे में 200 एक्यूआई का इजाफा हुआ। दिवाली पर इस तरह बढ़ा प्रदूषण दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक एक्यूआई 200 से नीचे रहा। शाम 7 बजे 223, रात आठ बजे 357, रात नौ बजे 522 रहा।

 इस बार दीवाली पर लोगों ने काफी संयम दिखाया। प्रशासन ने भी शासन के आदेश के अनुसार पटाखों की बिक्री रोकने में काफी हद तक कामयाब रहा। लोगों ने भी आगे आकर इसमें सहयोग किया।
- अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed