फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

शकुन ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ

Mon, 12 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ लेते ही शकुन सिंह जनपद की प्रथम नागरिक बन गईं। 46 सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बाद में बैठक का कोरम पूरा करते हुए समितियों के गठन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सोमवार को निराला प्रेक्षागृह में अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। निर्धारित समय से दो घंटे देरी से प्रेक्षागृह पहुंचीं शकुन सिंह को डीएम रवींद्र कुमार ने शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान मात्र 46 सदस्य ही पहुंचे। पांच सदस्य समारोह में नहीं पहुंचे। इससे पहले समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित का डीएम ने स्वागत किया। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष सीधे जिला पंचायत कार्यालय पहुंची और कार्यभार ग्रहण किया। यहां पर उन्होंने सदस्यों के साथ गठित जिला पंचायत की पहली बैठक की अध्यक्षता की। हालांकि इस दौरान केवल जिला पंचायत की समितियों के गठन पर ही चर्चा की गई। कार्यक्रम में पुरवा विधायक अनिल सिंह, शिक्षक एमएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल, सपा एमएलसी सुनील साजन, भाजपा जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी, जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत समेत एसपी आनंद कुलकर्णी व अपर मुख्य अधिकारी वीके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed