फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   poliing 60.85 in ghatampur and bhitargaon 60.42

घाटमपुर में 60.85 और भीतरगांव में 60.42 मतदान

Fri, 30 Oct 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Fri, 30 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
poliing 60.85 in ghatampur and bhitargaon 60.42
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में घाटमपुर में 60.85 और भीतरगांव में 60.42 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।  गुरुवार की देरशाम मतदान शांतिपूर्ण निपट जाने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जिलाधिकारी और एसएसपी ने क्षेत्र का भ्रमण कर खुद व्यवस्थाओं की कमान संभाली। गुरुवार सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा। घाटमपुर में 06.2, जबकि, भीतरगांव क्षेत्र में 07 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया मतदान का प्रतिशत भी उसी रफ्तार से बढ़ता गया। सुबह 11 बजे घाटमपुर में 17 जबकि, भीतरगांव में मतदान का औसत 18.97 प्रतिशत, दोपहर एक बजे घाटमपुर में 31.3 और भीतरगांव में 32.5 जबकि, 03 बजे घाटमपुर में 47.9 और भीतरगांव में 51.37 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को घाटमपुर क्षेत्र के मतदाताओं के उत्साह ने प्रतिशत में बढ़ोत्तरी कर भीतरगांव से बाजी मार ली। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने पहले घाटमपुर के कुछ केंद्रों और फिर भीतरगांव के मतदान केंद्रों का दौरा किया। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी मुस्तैदी के साथ अपने इलाकों की निगरानी में डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed