फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Policemen said to father those girls who run away are not sad

शर्मनाक: पुलिसकर्मी पिता से बोले...जो लड़कियां भाग जाती हैं वो दुखी नहीं रहतीं, बिठूर में मिला था शव

Sat, 29 May 2021 03:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 May 2021 03:10 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के दावों के बीच एक बार फिर कानपुर पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। कानपुर रावतपुर चौकी में जब एक पिता अपनी लापता बेटी के बारे में जानकारी करने पहुंचा तो पुलिसकर्मी बोला जो लड़कियां भाग जाती हैं वो दुखी नहीं रहतीं।

विज्ञापन
Policemen said to father those girls who run away are not sad
रावतपुर चौकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर से लापता किशोरी की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों ने रावतपुर चौकी के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि 26 मई को जब वो चौकी में बेटी के बारे में जानकारी लेने पहुंचे थे तो एक पुलिसकर्मी बोला था जो लड़कियां घर से भाग जाती हैं वो दुखी नहीं रहती। इसके एक दिन बाद गुरुवार को पता चला कि बिठूर में जो दस दिन पहले शव मिला था वो उसी किशोरी का था।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच की जद में मृतका के दो करीबी व एक महिला आई है। उनकी भूमिका पुलिस तलाश रही है। रावतपुर निवासी 17 वर्षीय प्रगति पांडेय 17 मई की सुबह घर से लापता हो गई थी। 20 मई को परिजनों ने कल्याणपुर थाने में केस दर्ज कराया था। उधर बिठूर के लक्ष्मण घाट पर 18 मई को एक किशोरी का शव मिला था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। अखबारों में खबर पढ़कर प्रगति के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया तब पता चला कि बिठूर में बरामद शव प्रगति का ही था। प्रगति के मामा छोटू ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही थी। इसलिए शव की शिनाख्त देर से हुई। उन्होंने बताया कि प्रगति की मां जब 26 तारीख को रावतपुर चौकी गईं थीं तो पुलिसकर्मियों ने कहा था कि जो लड़कियां भाग जाती हैं वो दुखी नहीं रहती। ये सुनकर वो लौट गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शक के दायरे में आए तीन शख्स, पूछताछ जारी
पुलिस के मुताबिक मृतका के सीडीआर से दो शख्स जांच की जद में आए हैं। इसमें एक मसवानपुर का तो दूसरा चौबेपुर का है। इसके अलावा बिठूर की एक महिला पर भी पुलिस को शक है। इन तीनों की भूमिका पुलिस खंगाल रही है। महिला अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश जारी है। इसके अलावा चार साल पहले एक शख्स पर पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

जिसका मुकदमा चकेरी में दर्ज हुआ था। आरोपी जेल में है। पुलिस इस बिंदु को भी खंगाल रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि कहीं इसी शख्स ने तीसरे के जरिये किशोरी की हत्या तो नहीं करवा दी। पुलिस ने इन सभी के मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगालनी शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि प्रगति का मोबाइल 17 तारीख क सुबह करीब सात बजे ही बंद हो गया था। 

परिजनों ने ऐसी कोई शिकायत अभी तक नहीं की है। अगर किसी पुलिसकर्मी ने इस तरह का व्यवहार किया है तो उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
संजीव त्यागी, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed