फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   policeman dies in road accident in chitrakoot

चित्रकूट: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत, एक दिन बाद थी शादी की पहली सालगिरह

Sun, 14 Jun 2020 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Jun 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
policeman dies in road accident in chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
चित्रकूट जिले की सीमा अंतर्गत नया गांव थाना अंतर्गत चित्रकूट सतना मार्ग के पथरा गांव के पास तेज रफतार ट्रैक्टर ने बाइक में रविवार की दोपहर को टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार पुलिस कर्मी प्रबल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको जानकीकुंड अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिसकर्मी नया गांव थाना अंतर्गत मध्य प्रदेश पुलिस कर्मी के पद पर तैनात था। पुलिसकर्मी सम्मन तामील कराने के लिए पथरापालदेव गांव  जा रहा था। उसी दौरान यह दुर्घटना हुई। पुलिस कर्मी यूपी क्षेत्र के फतेहपुर जिले के लालगंज गांव का रहना वाला है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


जिले की सीमा अंतर्गत नया गांव थाना में तैनात पुलिसकर्मी प्रणव रविवार को ड्यूटी के दौरान सम्मन देने के लिए पथरापालदेव बाइक से जा रहा था। जब बाइक चित्रकूट सतना रोड के पथरा गांव के पास पहुंची सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़त हो गई। जिससे पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। उसने हेलमेट पहन रखा था लेकिन शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई। पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान पथरापाल देव ग्रामीण को सम्मन देने के लिए जा रहा था। अस्पताल परिसर में नया गांव थाना प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह, थानाध्यक्ष आशीष धुर्वे आदि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर मृत सिपाही के परिजनों को जानकारी दी गई।


एक दिन बाद शादी की पहली सालगिरह थी
मृतक पुलिस कर्मी की एक दिन बाद सोमवार को शादी की पहली सालगिरह भी थी। जिससे घर में तैयारी की जा रही थी। घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। मृतक पुलिस कर्मी के परिजन पहुुंच गए है। जिनका रो रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed