फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   policeman attacked his brother with sharp weapons update

''रिश्तों से रिसता खून'' भाई के लहू का प्यासा सिपाही गया जेल

Sun, 30 Sep 2018 06:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
policeman attacked his brother with sharp weapons update
हवालात में बंद सिपाही (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव भड़ौसा में भूमि विवाद में सिपाही ने अपने भाई को चाकू और लाठी-डंडों से वार कर घायल कर दिया। भाई को अधमरा करने वाले सिपाही को पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। घायल के बेटे ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव भड़ौसा निवासी शकील अहमद को उनके सिपाही भाई वकील अहमद व उसके साथियों ने लाठी-डंडों व चाकू से वार कर अधमरा कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वकील को हिरासत में ले लिया था। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे रेफर कर दिए जाने पर परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया था। घटना के पीछे डेढ़ बीघा जमीन का विवाद की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने वकील को अदालत में पेश किया

policeman attacked his brother with sharp weapons update
घटनास्थल पर जांच करते एसपी संतोष मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में शकील के बेटे शमसुल ने सिपाही वकील अहमद, गांव के नयाब पुत्र इब्राहिम, सोएब पुत्र इब्राहिम और इकरार पुत्र क्यामुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने वकील का रविवार को चालान कर उसे अदालत में पेश किया । वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वकील कानपुर देहात में यातायात विभाग में सिपाही  है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


रिश्तों से रिसता खूनः सिपाही ने भाई को चाकू मार किया घायल, पुलिस महकमे में मची अफरा-तफरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed