{"_id":"5bafc1a2867a557ff47decb5","slug":"policeman-attacked-his-brother-with-sharp-weapons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों से रिसता खूनः सिपाही ने भाई को चाकू मार किया घायल, पुलिस महकमे में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों से रिसता खूनः सिपाही ने भाई को चाकू मार किया घायल, पुलिस महकमे में मची अफरा-तफरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
हवालात में बंद सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव भड़ौसा में भूमि विवाद में सिपाही ने अपने भाई को चाकू और लाठी-डंडों से वार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने सिपाही को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस को हत्या होने की सूचना दे दी गई। इस पर पुलिस अधीक्षक के साथ कई थानों का फोर्स घटनास्थल पहुंच गया। सिपाही को पुलिस ने हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया।
भड़ौसा निवासी शकील अहमद पुत्र शब्बीर खां तीन भाई हैं। सबसे बड़े भाई समीर और सबसे छोटा वकील है। वकील कानपुर देहात में यातायात पुलिस में सिपाही है। वकील और शकील में भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार देर शाम शकील अपने घर पर था। उसकी पत्नी उस्मान बेगम अपने मायके गई थीं। उसके बेटे शमशुल, वाहिद, चमन और गुलाब खेतों की ओर गए थे। इस दौरान वकील कार से अपने चार-पांच साथियों के साथ शकील के घर पहुंचा और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगा। चाकू से भी वार किए।

चीखपुकार सुन मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए
घटनास्थल पर जांच करते एसपी संतोष मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
इससे शकील घायल हो गया। चीखपुकार सुन मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने किसी तरह शकील को बचाया और वकील की पिटाई कर दी। इस बीच उसके साथी कार से भाग गए। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। इस बीच वकील भाग कर एक घर में घुस गया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। तभी शकील के बेटे भी घर पहुंच गए। वाहिद ने पुलिस को हत्या होने की सूचना दे दी।
इस पर कई थानों के फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा गांव पहुंच गए। एक कमरे में बंद वकील को बाहर निकालकर थाने भेज दिया गया। घायल शकील को लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने थाने पहुंच कर सिपाही वकील से पूछताछ की। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।