फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: ‘मुंबई जाकर मां की लाश में डलवाऊंगा आत्मा, बस थोड़ा इंतजार करो’

Sat, 16 Sep 2017 10:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 16 Sep 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
police shocked to listen statement of vikas
विकास के बयान सुनकर पुलिस हैरान - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जनरलगंज में मां के शव के साथ चार दिन तक रहने वाले बेटे विकास गोयनका ने पुलिसवालों के सामने ऐसी बातें कहीं कि सुनकर सब चौंक गए। इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने शांती देवी का शव विकास को रिसीव कराने के लिए तीन घंटे तक जद्दोजहद की। इसके बाद विकास ने लिखापढ़ी कर मां का शव रिसीव कर लिया, लेकिन पोस्टमार्टम हाउस से उठाया नहीं। वह पुलिस वालों से कह रहा था कि मां का शव मुंबई ले जाएंगे। वहां मृत शरीर में आत्मा डलवाएंगे। बस थोड़ा इंतजार करो, ट्रेन का रिजर्वेशन मिल जाए। विकास ने इंस्पेक्टर को यह भी बताया कि मां घर में गिर गईं थीं। वह उनको रीजेंसी हास्पिटल ले गया था। वहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद कई और अस्पतालों में मां को ले गया था। इसके बाद शव को घर में ही रख लिया था। 
police shocked to listen statement of vikas
इसी घर में मिली बुजुर्ग महिला की चार दिन पुरानी लाश
घंटों पोस्टमार्टम में देर रात तक पड़ा रहा शव  
पोस्टमार्टम के बाद शांति देवी का शव देर रात तक वहां पड़ा रहा। विकास ने शव लेने से इनकार कर दिया। घर से शव निकाले जाने से नाराज विकास ने पुलिस वालों से कहा कि आप लोग ताला तोड़कर मेरे घर में कैसे दाखिल हुए। शव को क्यों निकाला। इस बात को लेकर वह पुलिस कर्मियों से झिकझिक करता रहा। विकास के परिवार का कोई भी शख्स पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचा। सीओ कलक्टरगंज गौरव वंशवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम में शांति देवी की हेड इंजरी से मौत की पुष्टि होने पर मामला संदिग्ध हो गया है। चोट हादसे में आई है उनकी हत्या की गई, यह जांच के बाद साफ हो सकेगा।
 
police shocked to listen statement of vikas
इसी कमरे में चार दिनों तक पड़ी रही महिला की लाश, बदबू से पड़ोसी रहे बेहाल
खरीद कर ले आया था बर्फ व ताबूत 
विकास मां का शव मुंबई ले जाने के लिए ताबूत भी खरीद कर ले आया था। उसके घर में ताबूत मिला है। उसने पुलिस को रिजर्वेशन का फार्म भी दिखाया। मां का शव सुरक्षित रखने के लिए विकास बुधवार को बर्फ खरीद कर घर लाया था, लेकिन शव को बर्फ पर नहीं रखा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो बर्फ की सिल्ली जमीन पर रखी थी और शव बेड़ पर पड़ा था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वह लकड़ी-प्लाई आदि खरीद कर खुद ही घर में ताबूत बना रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
police shocked to listen statement of vikas
विकास के बयान सुनकर पुलिस हैरान
काफी पढ़ा-लिखा है विकास
विकास को हिंदी के साथ अंग्रेजी और मराठी भाषा का भी ज्ञान है। वह फर्राटे से अंग्रेजी बोलता है। कलक्टरगंज थाने में बातचीत के दौरान विकास ने बताया कि वह बीकाम, एलएलबी है। वह हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। उसके पास जनरलगंज और मुंबई में काफी संपत्ति है। जनवरी 2016 में वह शहर आया था। तब से मां के साथ रह रहा है।

महाराष्ट्र में उसने हिंदी भाषी लोगों के लिए बहुत काम किया है। समाजसेवा भी की है। 2012 से उसका कानपुर आना-जाना रहा है। विकास ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की उसकी संपत्ति पर नजर है। वे लोग उसे और मां को परेशान करते हैं। घर से निकलने भी नहीं देते थे। वह घर से निकलता था, तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। विकास ने यहां तक कहा कि दबंगों की वजह से वह मां को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जा सका। घर में ही डॉक्टर को बुलाकर मां का इलाज कराता था।

कई बार एसएसपी से लेकर थानेदार तक को प्रार्थनापत्र देकर मदद की गुहार लगाई। सभी अफसरों ने न्याय का भरोसा दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। उसके पास शिकायती पत्रों की छाया प्रति और मोबाइल पर अफसरों के मैसेज भी हैं।
 
विज्ञापन
police shocked to listen statement of vikas
मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस
स्नान करने से बचता है विकास
विकास के घर के आसपास रहने वालों का कहना है कि विकास पढ़ा-लिखा है। काफी सोर्सफुल भी है। रुपयों की कमी नहीं है। दुकानों से वह सामान भी नगद खरीदता है, लेकिन नहाने से बचता है। मोहल्ले वालों के ज्यादा कहने पर बमुश्किल वह मुंह-हाथ धो लेता है। पुलिस का मानना है कि विकास किसी तरह का नशा करता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed