{"_id":"5de678838ebc3e550115f570","slug":"police-saved-prisoner-life-in-prison-when-he-hanged-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में फांसी पर लटके बंदी को पुलिस ने बचाया, दहेज हत्या के आरोप में पिता संग काट रहा सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में फांसी पर लटके बंदी को पुलिस ने बचाया, दहेज हत्या के आरोप में पिता संग काट रहा सजा
Tue, 03 Dec 2019 08:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 03 Dec 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिला कारागार में दहेज हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन बंदी ने मंगलवार दोपहर जेल के अंदर पेड़ पर चढ़कर अगौछे के फंदे से फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने फंदे से उतारकर उसे बचाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्सर हिलन निवासी सोनपाल (23) पुत्र विक्रम दहेज हत्या का आरोपी है। वह 22 नवंबर को पिता विक्रम के साथ जिला कारागार भेजा गया था। पिता-पुत्र विचारधीन बंदी हैं। जेलर मृत्युंजय पांडेय के मुताबिक मंगलवार दोपहर जेल के अंदर अखंड पाठ हो रहा था।
इसके साथ ही बंदियों की परिजनों से मुलाकात चल रही थी। इसी दौरान बंदी सोनपाल ने जेल के अंदर पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने का प्रयास किया। अन्य बंदियों के शोर मचाने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने फंदा काटकर उसे बचाया। उसे जेल अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जेलर ने बताया कि घटना से पहले वह पिता के साथ खाना खाते देखा गया था। उसके होश में आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।