फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police rescued a mentally disturbed girl trapped in a swamp, people are praising

पुलिस का गुडवर्क: दलदल में फंसी मानसिक विक्षिप्त युवती को बचाया, रस्सी-सीढ़ी नहीं पकड़ पाई...तो खुद उतरे सिपाही

Fri, 02 Feb 2024 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Feb 2024 12:31 PM IST
सार

Unnao News: गंगाघाट क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास दलदल में एक युवती फंस गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर युवती को सही सलामत बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक विक्षिप्त है, वो अपना नाम और पता नहीं बता पा रही थी।

विज्ञापन
Police rescued a mentally disturbed girl trapped in a swamp, people are praising
पुलिस ने युवती को बचाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के पश्चिमी चौकी अंतर्गत रेलवे स्टेशन के निकट दलदल में एक 24 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवती फंस गई।  इसकी सूचना लोगों ने डायर 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर युवती को सही सलामत बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

इसके बाद युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन खंती के निकट रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि खंती स्थित दलदल में एक युवती बुरी तरह फंस गई है। सूचना पर पीआरवी 2936 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

युवती नहीं पकड़ पा रही थी रस्सी
उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पीआरबी के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पहले रस्सी डाली गई, लेकिन रस्सी को युवती नहीं पकड़ पा रही थी। इसके बाद आसपास के घरों से दो सीढ़ियां मंगाई गई, जिसके सहारे दो सिपाही युवती तक पहुंचे और उसे सही सलामत बाहर निकाल कर लाए।

सुबह करीब पांच बजे दलदल में फंसी थी युवती
युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो अपना नाम और पता नहीं बता पाई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया गया की सुबह करीब पांच बजे युवती दलदल में फंसी थी। सूचना सात बजे पुलिस को मिली और आठ बजे उसे निकाला गया।

विज्ञापन

बालू घाट चौकी की टीम भी भेजी गई थी
रेस्क्यू टीम में महिला कांस्टेबल गायत्री यादव और हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल रहेकोतवाली गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति ने बताया कि एक पुलिस टीम बालू घाट चौकी प्रभारी हरी निवास शर्मा के नेतृत्व में भी भेजी गई थी। युवती सही सलामत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed