{"_id":"612f96e68ebc3e21935d0350","slug":"police-registered-case-against-two-man-for-making-a-video-viral-of-set-fire-on-a-religious-poster-in-mohammadabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनादर: धार्मिक पोस्टर पर चप्पल रख लगाई आग, करणी सेना ने की शिकायत, दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनादर: धार्मिक पोस्टर पर चप्पल रख लगाई आग, करणी सेना ने की शिकायत, दो पर मुकदमा
Wed, 01 Sep 2021 08:36 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहम्मदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहम्मदाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 01 Sep 2021 08:36 PM IST
सार
मदनपुर चौकी इंचार्ज बलराज भाटी ने गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी मोहित शाक्य व आलोक शाक्य के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि इन दोनों ने धार्मिक पोस्टर पर चप्पल रखकर आग लगाई। इसका वीडियो बनाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
धार्मिक पोस्टर में आग लगाता आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक पोस्टर पर चप्पल रखकर आग लगाने का वीडियो वायरल करने में दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। करणी सेना ने दोनों युवकों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी दो युवकों का धार्मिक पोस्टर पर चप्पल रखकर आग लगाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस व जहानगंज थाने का फोर्स दबिश देने के लिए रवाना हुआ। इसकी भनक लगने पर मदनपुर चौकी इंचार्ज बलराज भाटी ने दबिश देकर एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
मदनपुर चौकी इंचार्ज बलराज भाटी ने गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी मोहित शाक्य व आलोक शाक्य के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि इन दोनों ने धार्मिक पोस्टर पर चप्पल रखकर आग लगाई। इसका वीडियो बनाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
इधर राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर निवासी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष धर्मराज राठौर ने फतेहगढ़ कोतवाली में मोहित शाक्य, आलोक शाक्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।