{"_id":"3e728d922ce1dc33149124ea2c5d9581","slug":"police-in-the-hands-of-rioters-in-rehearsal-fierce-bjp-saffron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रिहर्सल में दंगाइयों के हाथों में भगवा ध्वज पर भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस रिहर्सल में दंगाइयों के हाथों में भगवा ध्वज पर भड़के भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद में पुलिस रिहर्सल के दौरान सांकेतिक दंगाइयों के हाथों में भगवा ध्वज पर शहर भाजपा का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को भाजयुमो अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया।
भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की इस करतूत से हिंदू न्समाज का अपमान हुआ है। भगवा ध्वज हिंदू समाज की आस्था का प्रतीक है। पुलिस की इस हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस करतूत के लिए दोषी लोगाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने इस मसले पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।