फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police gets clean chit in Anuj Pratap Singh encounter investigation complete City Magistrate send report to DM

Unnao: अनुज प्रताप सिंह एनकाउंटर में पुलिस को क्लीनचिट, जांच पूरी…सिटी मजिस्ट्रेट ने डीएम को भेजी रिपोर्ट

Sat, 28 Dec 2024 03:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Dec 2024 03:15 PM IST
सार

Unnao News: एनकाउंटर पर जब सवाल उठे, तो डीएम गौरांग राठी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को नामित किया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। करीब 22 लोगों के बयान लिए गए हैं।

विज्ञापन
Police gets clean chit in Anuj Pratap Singh encounter investigation complete City Magistrate send report to DM
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में सुल्तानपुर डकैती में शामिल अनुज प्रजाप सिंह के अचलगंज क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में हुई मजिस्ट्रेटी जांच पूरी हो गई है। जांच कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट ने दो चश्मदीद सहित पुलिस व स्वास्थ्य के 22 कर्मियों के बयानों के आधार पर तैयार रिपोर्ट में पुलिस को क्लीनचिट दी है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि पुलिस कर्मियों ने बदमाश अनुज प्रताप सिंह को आत्मसमर्पण करने को कहा था लेकिन उसके द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग कर दी गई थी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अनुज प्रताप घायल हो गया था।

विज्ञापन

108 एंबुलेंस से अस्पताल भी भेजा गया था लेकिन खून अधिक बह जाने से उसकी मौत हो गई थी। मालूम हो कि सुल्तानपुर जिले के ठठेरी बाजार में सराफा कारोबारी भरत सोनी की दुकान में 28 अगस्त 2024 को पांच नकाबपोश बदमाशों ने डाका डाला था। लखनऊ एसटीएफ घटना की जांच कर रही थी। डकैती में अमेठी जिले के थाना मोहनगंज के गांव जनापुर निवासी अनुज प्रताप सिंह (25) पुत्र धर्मराज भी शामिल था। इसमें अपने हिस्से में आए लूटे गए चांदी के जेवर बेचने के लिए अनुज प्रताप तीन-चार दिन से अपने एक परिचित की मदद से उन्नाव के अचलगंज कटरी क्षेत्र में शरण लिए था।

विज्ञापन

12 सदस्यीय टीम ने मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर कर दिया था
मददगार के माध्यम से शुक्लागंज के एक व्यापारी को चांदी के जेवर बेचने की फिराक में था। बात न बनने पर उसने रायबरेली जाने का प्लान बनाया था। मुखबिर से इसका इनपुट मिलने के बाद एसटीएफ ने अचलंगज थाना पुलिस की मदद से 22 सितंबर की रात दस बजे से ही घेराबंदी शुरू कर दी थी। इसके बाद 23 सितंबर की तड़के 3.45 बजे एसटीएफ सीओ प्रमेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने मुठभेड़ के दौरान कुल्हागाढ़ा बेथर मार्ग उसका एनकाउंटर कर दिया था।

विज्ञापन

करीब 22 लोगों के बयान लिए गए हैं
एनकाउंटर पर जब सवाल उठे, तो डीएम गौरांग राठी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को नामित किया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। करीब 22 लोगों के बयान लिए गए हैं। सभी ने अपने बयान में पुलिस द्वारा समर्पण करने का मौका देने के बाद भी बदमाश के फायरिंग कर देने की बात कही गई। जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग करने से बदमाश को गोली लगी और अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

इनके दर्ज हुए बयान

  • घटनास्थल से कुछ दूरी पर खेत की जुताई कराने बाईक से जा रहे मवैया माफी गांव के दो ग्रामीण।
  • एसटीएफ के सीओ, निरीक्षक व एक उपनिरीक्षक।
  • मुख्य आरक्षी व चालक सहित नौ पुलिस कर्मी।
  • एक फारेंसिंक विशेषज्ञ।
  • एक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी।
  • एक चिकित्साधिकारी।
  • एक फार्मासिस्ट।
  • दो टेक्नीशियन।
  • दो एंबुलेंस चालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed