फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police,crop,marpeet,kannauj,counting centers

खेतों में फसल बर्बादी को लेकर हुआ संघर्ष, चले ईंट पत्थर

Tue, 04 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
police,crop,marpeet,kannauj,counting centers
सौरिख (कन्नौज)। मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशी के साथ आए समर्थक ने पुलिस बैरिकेडिंग के चलते खेतों को अपना ठौर बनाया। इससे नाराज खेत मालिक और समर्थकों में ईंट-पत्थर चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटक कर भीड़ को खदेड़ा वही मारपीट में घायल हुए एक युवक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर के सकरावा रोड पर स्थित गंगा सिंह महाविद्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी थी। मंगलवार दोपहर के समय क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर करन से प्रधान पद के एक प्रत्याशी के समर्थन में आई भीड़ खेतों में एकत्र थी। शंकरपुर निवासी प्रदीप व दिलीप शाक्य आए और खेतों में खड़ी मूंग की फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया। इससे गाली-गलौज मारपीट होने लगे।
विज्ञापन

देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। भीड़ भी उग्र हो गई और खेत में ही बने होटल पर ईट पत्थर चलाना शुरु कर दिए। वहां अन्य प्रत्याशियों के साथ आई भीड़ एकत्र थी। ईट पत्थर चलने से भगदड़ मच गई। मामला अधिक बढ़ते ही मतगणना स्थल के आसपास मौजूद पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला और लाठी पटक कर भीड़ को तितर-बितर किया। मारपीट में घायल अश्वनी पाल ने खेत स्वामी व उसके भाई के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में मिली हार से नाराज एक पक्ष के लोगों ने निवर्तमान प्रधान के घर पर हमला बोल दिया। पथराव में घर के बाहर खड़ी गाड़ी टूट गई। कुछ लोगों को चोटें भी लगीं। निवर्तमान प्रधान के बेटे ने 12 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
क्षेत्र की अनीभोज ग्राम पंचायत सुरक्षित सीट थी। यहां से निवर्तमान प्रधान जसवंत सिंह यादव एक प्रत्याशी का समर्थन कर रहे थे। दूसरे गुट के लोग भी एक अन्य प्रत्याशी का समर्थन कर रहे थे।

चुनाव परिणाम में दोनों के प्रत्याशी हार जाने पर नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने निवर्तमान प्रधान जसवंत सिंह के घर पर सोमवार की देर शाम लाठी-डंडा लेकर हमला बोल दिया। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे पथराव कर तोड़ डाला। इस दौरान जसवंत सिंह के पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आई हैं। बेटे सुरजीत सिंह ने गांव के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed