फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police constable put suicide note on WhatsApp status

Suicide Note Case: मानसिक हालत ठीक नहीं, छुट्टी पर भेजा गया सिपाही, पूछताछ में देता रहा अजीबोगरीब जवाब

Wed, 16 Nov 2022 07:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Nov 2022 07:47 AM IST
सार

पुलिस लाइन के सिपाही जयवीर सिंह ने सोमवार को व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाकर सनसनी मचा दी थी। पुलिस ने सर्विलांस से ट्रेस कर हैलट में भर्ती कराया था, जहां से उसे छुट्टी मिल गई है। पुलिस कमिश्नर और ज्वाइंट सीपी ने बातचीत की तो,वो अजीबोगरीब जवाब देता रहा।

विज्ञापन
Police constable put suicide note on WhatsApp status
स्टेट्स लगाने वाला सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट लिखने वाले सिपाही जयवीर को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस अफसरों ने उससे बातचीत की और फिर उसको 24 दिन की छुट्टी पर भेज दिया। मानसिक हालत ठीक न होने की बात सामने आई है। तबीयत में सुधार होने के बाद अफसर दोबारा उससे बातचीत करेंगे।

विज्ञापन

साढ़ थाने से मारपीट के मामले में लाइन हाजिर चल रहे जयवीर सिंह ने सोमवार सुबह व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट लगाया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस के सामने उसको अपनी कार में बैठा पाया था। पूछताछ के बाद सामने आया था कि वह मानसिक रूप से बीमार है। तब उसको हैलट में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि मंगलवार को सिपाही से काफी देर तक बातचीत की। उसके परिजनों से भी उसके बारे में जानकारी ली। पता चला है  कि वह पहले भी मानसिक बीमार हो चुका है। उसका इलाज भी चला। अभी वह बात करने की स्थिति में नहीं था, इसलिए उसको छुट्टी पर भेजा गया है। परिवार वाले उसको लेकर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस लाइन के सिपाही जयवीर सिंह ने सोमवार को व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाकर सनसनी मचा दी थी। तीन चार थानों की फोर्स सक्रिय हुई और सर्विलांस की मदद से उसको ट्रेस किया गया। वह पोस्टमार्टम हाउस के सामने अपनी कार में बैठा मिला।

अफसरों ने उसकी काउंसिलिंग की और हैलट के न्यू विभाग में भर्ती कराया। सिपाही मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। मूलरूप से इटावा के बकेवर सिपाही जयवीर सिंह साढ़ थाने में तैनात था। करीब एक महीने पहले पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने उसको लाइन हाजिर कर दिया था।

तब से वह कई तरह के विवादित व्हाट्सएप स्टेटस लगाता रहता था। रविवार रात को वह दरोगा अनूप सिंह को देखने के लिए सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल पहुंचा था। देर रात दरोगा की मौत हो गई थी। वह लगातार उसके परिजनों के साथ रहा। सुबह मोर्चरी भी पहुंचा था। इसी दौरान उसने व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट का स्टेटस लगाया।

इसमें पुलिस अफसर, इंस्पेक्टरों, महिला सिपाही व मीडियाकर्मियों के नाम लिखे थे। लिखा था कि वह डाई पीकर मरने जा रहा है। उसके जिम्मेदार ये सभी हैं। पुलिस ने कुछ ही मिनट बाद उसको खोज निकाला। हैलट में उसका इलाज जारी है। सिपाही के भाई ने कहा कि मारपीट के मामले में जयवीर पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed