{"_id":"5c30c176bdec2256ec3d08d3","slug":"police-caught-explosive-carrying-for-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा विस्फोटक, अवैध खनन से जुड़े हैं अमोनियम नाइट्रेट के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ा विस्फोटक, अवैध खनन से जुड़े हैं अमोनियम नाइट्रेट के तार
Sat, 05 Jan 2019 08:08 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 05 Jan 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों के खनन में प्रयोग होने वाले विस्फोटक का अवैध कारोबार जारी है। शनिवार को यूपी के महोबा जिले में कबरई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश से पिकअप वाहन में आ रही 50 बोरी अमोनियम नाइट्रेट पकड़ ली। वैध बिल वाउचर न दिखा पाने पर पुलिस ने विस्फोटक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए विस्फोटक की कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
कबरई पत्थर मंडी में अवैध विस्फोटक के कारोबार की सूचनाएं पुलिस अधीक्षक को मिल रही थीं। जिस पर एसपी ने क्राइम ब्रांच महोबा और कबरई पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अवैध विस्फोटक कारोबारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार की सुबह संयुक्त टीम ने पहरा रोड पर चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश से आ रही पिकअप गाड़ी को रोककर जांच की। जांच के दौरान पिकअप से 50 बोरी अमोनियम नाइट्रेट बरामद की गई। आरोपी विस्फोटक के विषय में कोई कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने अवैध विस्फोटक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए।
पुलिस भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट के साथ तीन लोगों को थाना कबरई ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने भी थाने पहुंचकर जांच की। पकड़े गए आरोपियों में रामजी तिवारी पुत्र केशव नारायण तिवारी, राकेश द्विवेदी पुत्र महेशचंद्र, फारुख अली निवासी चरखारी शामिल है जबकि दो अज्ञात युवकों के विषय में जानकारी की जा रही है। थानाध्यक्ष कबरई अशोक कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तीन लोगों को पकड़ा गया है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।