फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police caught criminal after 31 year

पुलिस ने 31 साल से फरार आजीवन सजायाफ्ता को किया गिरफ्तार, साधु वेश में बीता रहा था जीवन

Sun, 25 Aug 2019 12:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 25 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
police caught criminal after 31 year
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
उन्नाव  के एक युवक की हत्या में उम्रकैद की सजा होने पर हाईकोर्ट से जमानत पर छूटा उम्रकैदी 31 साल बाद गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार रात को पुलिस ने उसे सोनिक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा पीठ का सेवादार बनकर साधुवेश में रह रहा था।
विज्ञापन


उसने उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कई जिलों में पूजा पाठ के जरिए अपने हजारों अनुयायी भी बना रखे हैं। अजगैन थाना क्षेत्र के धीरखेड़ा मजरा संदाना गांव निवासी किसान बाबू सिंह की वर्ष 1982 में जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने गांव के शेष नारायण उर्फ रामकुमार शर्मा पुत्र कुंवारे समेत 10 लोगों को नामजद किया था।
विज्ञापन


 

1982 में गांव के युवक की थी हत्या, यूपी व एमपी के कई जिलों में बनाए थे हजारों अनुयायी

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्ष 1984 को लखनऊ उच्च न्यायालय ने नामजद सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी। छह साल की सजा काटने के बाद कैदी शेषनारायण ने 13 फरवरी 1988 को जमानत के लिए उच्च न्यायालय में अपील की। जमानत मंजूर होने पर वह जेल से छूटकर फरार हो गया और वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ।

कई गिरफ्तारी वारंट जारी हुए लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आया। इसी मुकदमे में 11 सितंबर 2019 को सुनवाई होनी है। उच्च न्यायालय ने एक बार फिर गिरफ्तारी वारंट जारी किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शेषनारायण की तलाश शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शेषनारायण को मध्यप्रदेश के दतिया जिले से गिरफ्तार किया। हालांकि अजैगन एसओ अजयराज वर्मा के मुताबिक  उसे  सोनिक मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लाइन सभागार में एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed