{"_id":"57e168c64f1c1bab1ea82104","slug":"police-baton-sp-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने थाने पर बोला धावा तो पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने थाने पर बोला धावा तो पुलिस ने भांजी लाठियां
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
कानपुर का गोविंद नगर थाना
पूछताछ के लिए उठाए गए दो युवकों को लॉकअप से छुड़ाने पहुंचे सपाइयों ने कानपुर के गोविंदनगर थाने के बाहर जमकर बवाल काटा। माहौल गरम होता देख पुलिस महकमे के सीओ ज्ञानेंद्र सिंह सपाइयों से बातचीत करने आए लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनसे अभद्रता भरा आचरण किया। बस फिर क्या था, पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें वहां से खदेड़ा।
सीओ का कहना है कि सपाइयों की अगुवाई कर रहे कार्यकर्ता पर कार्रवाई की गई है। दबौली के किराना स्टोर संचालक पर हुए जानलेवा हमले की छानबीन कर रही पुलिस ने सोमवार देर रात बर्रा-7 के दो युवकों को उठाया था। पुलिस के मुताबिक रात लगभग डेढ़ बजे सी ब्लॉक गोविंद नगर निवासी सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता ईतू बाजपेई करीब 30 समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और युवकों को छोड़ने का दबाव बनाने लगे।
इंकार करने पर नारेबाजी करके हंगामा शुरू कर दिया। इधर, हंगामे की जानकारी पाकर सीओ सर्किल फोर्स मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बातचीत कर मामला शांत करने की कोशिश की तो सपाई अभद्रता पर उतारू हो गए। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें यहां से हटाया। सीओ ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि हंगामा करने वाले ईतू बाजपेई पर शांतिभंग करने के लिए कार्रवाई की गई है।