{"_id":"5b916a7a867a557ec15a3b69","slug":"police-arrested-punk-in-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: मुठभेड़ में इनामी बदमाश को दबोचा, जवाबी फायरिंग में हुआ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: मुठभेड़ में इनामी बदमाश को दबोचा, जवाबी फायरिंग में हुआ जख्मी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसएसपी अशोक त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में चौबिया पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार रात को राहिन पुल के पास मुठभेड़ कर 25 हजार के इनामी आकाश उर्फ पंछी उर्फ थान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने पुलिस पर राइफल से गोली चलाई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके पास से लूटी गई राइफल और बाइक मिली है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रंाच प्रभारी सत्येंद्र यादव और चौबिया एसओ सतीश यादव लोहिया पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें इटावा की ओर से एक बाइक सवार युवक कंधे पर राइफल लटकाए आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक की दिशा बदल दी और राहिन पुल की ओर भागने लगा।

पुलिस की टीमों ने पीछा किया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी
अस्पताल में बदमाश में देखते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की टीमों ने पीछा किया तो राहिन पुल पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। इससे पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस को गोली उसके दाहिने पैर में लगी। पकड़े जाने के बाद उसने अपना नाम-पता बताया। आकाश उर्फ पंछी उर्फ थान सिंह पुत्र महाराम सिंह मैनपुरी जिले के बरनाहल थानांतर्गत श्रंगा नसीरपुर सलमापुर का रहने वाला है। वह चौबिया थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था। एसएसपी ने इनामी बदमाश को दबोचने वाली पुलिस टीम को बधाई दी है।