{"_id":"5bb0d3a6867a557f714f84a3","slug":"police-arrested-man-giving-exam-instead-of-another-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई वॉचमैन परीक्षा में धरा गया मुन्ना भाई, 2 लाख रुपये में की थी डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई वॉचमैन परीक्षा में धरा गया मुन्ना भाई, 2 लाख रुपये में की थी डील
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 30 Sep 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: चकेरी स्थित एक परीक्षा केंद्र में एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) की वॉचमैन भर्ती परीक्षा के दौरान मु्न्ना भाई पकड़ लिया गया। मुन्ना भाई ने दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए दो लाख रुपये में डील की थी। 85 हजार रुपये एडवांस लेने के बाद वह यहां परीक्षा देने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एफसीआई ने वॉचमैन पद के लिए शनिवार को परीक्षा आयोजित की थी। शहर में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। चकेरी स्थित भारतीय शांति निकेतन मंदिर स्कूल में मथुरा के नरेंद्र की जगह रोहित कुमार परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षक ने अपने दस्तावेज से प्रवेश पत्रों का मिलान किया तो फर्जीवाड़े का पता चला। दोनों प्रवेश पत्रों के फोटो मेल नहीं खा रहे थे। इस पर प्रिंसिपल ने रोहित को पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ में महावन, मथुरा के पोस्ट बंदी निवासी रोहित कुमार ने बताया कि स्नातक करने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी रहा है। रुपये कमाने के लिए छोटी-मोटी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं में दूसरों की जगह परीक्षा भी देता रहता है। बकौल थानाप्रभारी स्कूल की प्रिंसिपल की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर रोहित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।