फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police

कानून व्यवस्था दुरुस्ती के लिए कसेगा अपराधियों पर शिकंजा

Sun, 13 Sep 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
police
नवागत एसपी केशव कुमार चौधरी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। नवागत एसपी केशव कुमार चौधरी शनिवार दोपहर में माती पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण किया। बाद में स्टाफ के कर्मियों का संक्षिप्त परिचय लिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

जिले के एसपी अनुराग वत्स को हरदोई स्थानांतरित किया गया है। 35 वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सेनानायक केशव कुमार चौधरी को यहां भेजा गया। शनिवार दोपहर केशव कुमार चौधरी पहले माती स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। इसके बाद पुलिस कार्यालय पहुंचे। यहां मौजूद स्थानांतरित एसपी अनुराग वत्स से मुलाकात की।
विज्ञापन

दोनों अफसरों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। बाद में नवागत एसपी केशव कुमार चौधरी ने अपना चार्ज ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ मीडिया कर्मियों से मुलाकात की। बताया कि कानून के दायरे में पीड़ितों की हर संभव मदद होगी। अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा, ताकि जिले की कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे। उन्होंने अगले दिन प्रेस वार्ता करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed