{"_id":"5feed91f8ebc3e3fb15db095","slug":"pokeland-operator-hangs-on-hanging-in-new-year-s-celebration-in-hamirpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के हमीरपुर में नववर्ष के जश्न के बीच पोकलैंड ऑपरेटर फांसी पर झूला, घर में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के हमीरपुर में नववर्ष के जश्न के बीच पोकलैंड ऑपरेटर फांसी पर झूला, घर में मचा हड़कंप
Fri, 01 Jan 2021 01:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
बिल्हौर स्टेशन के गैंगमैन ने फांसी लगाकर जान दी, किसी बात से तनाव में था युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के सिसोलर थानाक्षेत्र के बक्छा गांव में केन नदी में संचालित मोरंग खदान में लगी पोकलैंड के आप्रेटर ने नव वर्ष के जश्न के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर पिता सहित परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।
सिसोलर थाना के कोतवाल ने बताया कि बक्छा गांव की बालू खदान की एक मशीन में काम करने वाले चालक रोहित (25) हरकिशन सिंह निवासी जौहरपुर थाना तिंदवारी जनपद बांदा ने गुरुवार रात अज्ञात कारणों के चलते खदान के निकट एक बबूल के पेड़ से लटक कर फांसी लगा आत्म हत्या कर ली। उसने अपनी ही शर्ट से फांसी लगाई। पुलिस के अनुसार पिता की मौजूदगी में पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।