फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   poison biryani make from css

सीएए के मसालों से बनेगी जहरीली बिरयानी

Sat, 01 Feb 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
poison biryani make from css
अजीतगंज के धरने पर पहुंचे शहर काजी मौलाना रियाज अहमद हशमती ।
कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में आम घरेलू महिलाओं को समझाने के लिए वक्ताओं ने बिरयानी का उदाहरण दिया। वक्ता बोले कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर अलग-अलग किस्म के मसाले हैं जिनके मिल जाने पर जहरीली बिरयानी बनेगी। यह मुल्क की सेहत के लिए नुकसानदेह है। सीएए के खिलाफ चमनगंज के मोहम्मद अली पार्क में 25वें और अजीतगंज में 13वें दिन महिलाओं का धरना जारी रहा। अजीतगंज के धरना स्थल पर शुक्रवार को शहर काजी मौलाना रियाज अहमद हशमती उलमा के साथ पहुंचे और महिलाओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

मोहम्मद अली पार्क और अजीतगंज के तिकोनिया पार्क में महिलाओं ने धरने की शुरुआत में आयत-ए-करीमा का विर्द (पाठ) किया। इसके बाद हिंदुस्तान जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई-आपस में सब भाई-भाई आदि नारे लगाए। इस दौरान महिलाएं तिरंगा लहराती रहीं। शहर काजी मौलाना रियाज अहमद हशमती ने कहा कि इतनी ठंड में अपने हक की लड़ाई में डटी महिलाओं का हौसला काबिल-ए-मुबारकबाद है। इसके साथ ही सीएए के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर अनिल कुमार, राजेश त्रिवेदी, पूजा वर्मा, शालू यादव, इशरत बेगम, मौलाना आसिफ इकबाल, हाफिज तन्वीर, आमिर अजहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed