फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi will come to Kanpur on 25th to demolish SP's stronghold

UP News : सपा का गढ़ ढहाने 25 को कानपुर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, खिल सकते हैं नए सियासी गुल

Mon, 18 Jul 2022 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 05:08 AM IST
सार

मुलायम सिंह के साथी चौ. हरमोहन सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में होंगे शामिल। उनके बेटे व सपा से निवर्तमान राज्यसभा सांसद चौ. सुखराम थाम सकते हैं भाजपा का दामन।

विज्ञापन
PM Modi will come to Kanpur on 25th to demolish SP's stronghold
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा के गढ़ के रूप में चर्चित चौ. हरमोहन सिंह यादव के परिवार को भाजपा मय करने के लिए इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई को शहर आ रहे हैं। वे चौधरी की पुण्यतिथि पर मेहरबान सिंह का पुरवा में होने वाले आयोजन में हिस्सा लेंगे। कुछ दिनों पहले सपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल पूरा करने वाले चौ. हरमोहन के पुत्र चौ. सुखराम यादव भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


चौ. हरमोहन सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के मित्र और सहयोगी रहे हैं। 50 वर्ष से भी अधिक समय से यह परिवार समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। दो वर्ष पूर्व तक चौधरी परिवार के प्रत्येक कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और वर्तमान में प्रसपा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में आते रहे हैं। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सत्ता में आने के बाद से धीरे-धीरे स्थितियां बदलीं और इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले चौ. सुखराम के बेटे मोहित यादव भाजपा में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


हालांकि सुखराम यादव लगातार मुलायम सिंह यादव के साथ रहने की बात कहते रहे। अब माना जा रहा है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में वह भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इस बहाने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में यादवों के गढ़ इटावा और कन्नौज के अलावा बाकी जिलों में यादव वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ की तरफ से चौ. हरमोहन की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री के आने की जानकारी दी गई है। यह भी कहा गया है कि यदि उन दिनों में बारिश तेज होती है तो प्रधानमंत्री का संबोधन ऑनलाइन भी हो सकता है।
- मोहित यादव, अध्यक्ष चौ. हरमोहन सिंह यादव जन कल्याण समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed