फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   PM Modi statement on foundation stone laying and inauguration program of railway projects

UP: प्रधानमंत्री मोदी बोले- आज भारत जो करता है, अभूतपूर्व स्पीड से करता है

Mon, 26 Feb 2024 03:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Feb 2024 03:07 PM IST
सार

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास के शिलान्यास व उद्धघाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत जो करता है अभूतपूर्व स्पीड से करता है। अब भारत छोटे-छोटे सपने नहीं देखता है, बल्कि बड़े सपने देखने के लिए दिन रात एक करता है। 

विज्ञापन
PM Modi statement on foundation stone laying and inauguration program of railway projects
वर्चुअल कार्यक्रम में बोलते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज का यह कार्यक्रम नए भारत की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है। आज भारत जो करता है अभूतपूर्व स्पीड से करता है। अब भारत छोटे-छोटे सपने नहीं देखता है, बल्कि बड़े सपने देखने के लिए दिन रात एक करता है। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहीं। प्रधानमंत्री सोमवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास के शिलान्यास व उद्धघाटन कार्यक्रम में बोल रहें थे। उनका वर्चुअल कार्यक्रम अनवरगंज और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन और कानपुर देहात के चार आरओबी व आरयूबी के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में प्रस्तुत हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम नए भारत की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है। रेलवे के  कार्यक्रमों के लिए देशभर से लोग जुड़े हैं। अभी तो इस सरकार की तीसरे टर्म की शुरुआत जून में होने वाली है। 27 राज्यों के 554 स्टेशनों का काया कल्प हुआ है। यूपी के जिस गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण हुआ है। वह वाकई शानदार है। यह दिखाता है कि भारत की प्रगति की रेल किस गति से दौड़ रही है।
विज्ञापन


मैं आज अपने युवाओं को बधाई देता हूं। आज इन योजनाओं से लाखों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार मिलेगा। विकसित भारत युवाओं के सपनों का भारत है। इसलिए विकसित भारत कैसा हो ये तय करने का हक युवाओं को है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। आपका सपना और मोदी का संकल्प विकसित भारत की गारंटी है। यह विरासत और विकास के गवाह होंगे। अमृत भारत स्टेशन उन शहरों की विरासत, संस्कृति और विकास से परिचित कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दशक पहले वंदे भारत जैसी सेमी स्पीड के बारे में किसी ने क्या सोचा था। आज रेलवे परिवर्तन के दौर में चल रही है। देश अर्थव्यवस्था में 11 नंबर से पांचवें स्थान पर आ गया है। पहले रेलवे का बजट 45 हजार करोड़ था। आज ढाई लाख करोड़ बजट है। बीते दस वर्षों में बड़े-बड़े घोटालों को बचाया है। सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं हो रहा है। आज रेलवे की लाइन वहां-वहां बिछाई गई है, जहां किसी ने नहीं सोचा होगा। आपके हर टैक्स की पाई पाई से रेलवे का विकास हो रहा है। जब नई रेलवे लाइन बनती है तो मजदूरों से लेकर इंजीनियरों को रोजगार मिलता। जहां-जहां कार्य हो रहा है, वह एक तरह की रोजगार की गारन्टी है। देश की खेती का विकास होगा। दूध, मछली और अन्य उत्पाद सही समय पर बाजर पहुंच सकेंगे। आज का यह कार्यक्रम शायद ही हिंदुस्तान में एक नई तरह की संस्कृति लेकर आया है।

इससे पूर्व रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि आज  देश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्यक्रम है। 31 हजार किलोमीटर नई रेलवे लाइन बनी है। 2014 में मात्र चार किलोमीटर प्रतिदिन रेलवे लाइन बन रही थी। आज 15 किलोमीटर प्रति दिन रेलवे लाइन का विकास हो रहा है। वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को पसंद किया जा रहा है। देश में रेलवे का नेटवर्क बढ़ता जा रहा है। चाहे वह जम्मू कश्मीर हो या फिर पूर्व के राज्य सभी जगह रेलवे का विकास हो रहा है। आज 2021 स्थानों पर लोग जुड़े हैं। 

पाता रेलवे ओवरब्रिज का प्रधान मंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण
औरैया जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमृत भारत योजना के तहत दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर पाता स्टेशन के पास स्थित फफूंद बिधूना को जोड़ने वाले रेलवे ओवरब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण कर आमजनता को समर्पित किया। इस दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, एसपी चारू निगम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर पाता रेलवे स्टेशन के नजदीक बनके पुरवा के गेट नंबर 11 सी पर 35 करोड़ रूपये की लागत से ओवरब्रिज बनकर तैयार हुआ। जिसका सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव कार्यकम के माध्यम से लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी लगाई गई थी। जिसमें दोपहर पौने एक बजे प्रधानमंत्री के लाइव होते ही दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा के अलावा जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने संयुक्त रूप से ओवरब्रिज के शिला पट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

महल की तरह दिखेगा दो मंजिला रेलवे स्टेशन
झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर स्थित रेलवे स्टेशन महोबा के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत रेलवे स्टेशन में शामिल किए गए महोबा रेलवे स्टेशन में प्रस्तावित कार्यों का वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया। जिसका सजीव प्रसारण महोबा रेलवे स्टेशन पर दिखाया गया। महोबा रेलवे स्टेशन महल की तरह दो मंजिला बनाया जाएगा। यहां वीर आल्हा-ऊदल की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए पार्क की भी व्यवस्था होगी। महोबा स्टेशन के अलावा अंडरब्रिज व ओवरब्रिजों का निर्माण करीब 100 करोड़ की लागत से होगा।

रेलवे पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत महोबा रेलवे स्टेशन में विभिन्न निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव का संबोधन दिखाया गया। बताया गया कि पीएम मोदी ने भारत में इटली व फ्रांस से ज्यादा रेल लाइन जोड़ने का काम किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के 554 रेलवे स्टेशन व 1,500 रोड ओवरब्रिज व अंडरपास का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल कहा कि महोबा के अमृत रेलवे स्टेशन को बड़े भव्य तरीके से बनाया जा रहा है। बजरिया जाने के लिए टू-लेन अंडरपास का निर्माण होगा। स्टेशन विकास कार्यों के साथ ही व जिले में अलग-अलग स्थानों पर 14 अंडर ब्रिज व फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कारया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, सौरभ तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

उधर, कुलपहाड़ संवाद के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से गेट नंबर 419 कमलापुरा में रेलवे अंडर ब्रिज का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उरई से रेलवे के अधिकारी विशाल सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा मानवेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, ब्लॉक प्रमुख जैतपुर संदीप राजपूत, महामंत्री दिनेश गोस्वामी, दुर्गेश सोनी, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश राजपूत आदि मौजुद रहे।

स्टेशन पर होगी लिफ्ट की सुविधा
महोबा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत महोबा रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की बेहतर सुविधा की जाएगी। लिफ्ट की व्यवस्था भी होगी। इस दौरान बेलाताल, कमालपुला, सालट-सूपा, पवा तिगैला, पचपहरा, बरीपुरा, सुकौरा समेत नौ स्थानों पर प्रस्तावित अंडरब्रिज बनाने के काम का भी शिलान्यास किया गया।
 

टू-लेन अंडपास से सीधे पहुंचेंगे बजरिया
महोबा। स्टेशन मार्ग पर स्थित पुलिस चौकी के सामने से शहर के फतेहपुर बजरिया वार्ड पहुंचने के लिए टू लेन अंडर पास का निर्माण कराया जाएगा। करीब 15 साल पहले खजुराहो रेलवे ट्रैक का उदघाटन होने के बाद महोबा रेलवे स्टेशन का विस्तार किया गया गया था। यार्ड विस्तारीकरण के नाम पर प्लेटफाॅर्म की लंबाई बढ़ाई गई थी। जिसके चलते बजरिया जाने के लिए संत जोसफ्स स्कूल के पीछे अंडर ब्रिज का निर्माण कराया गया था। इस अंडर ब्रिज में आए दिन पानी भर जाता है। साथ ही दूरी अधिक होने के चलते फतेहपुर बजरिया आने जाने के लिए लोगों को दो किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। करीब बीस हजार की आबादी इस समस्या से परेशान थी। लोगों की समस्या को देखते हुए नया टू लेन अंडर पास बनाने का प्रस्ताव रेलवे की ओर से तैयार किया गया। यह आठ फीट चौड़ा अंडर ब्रिज टू लेन का बनेगा। जिससे पैदल, चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो को आवाजाही में सुविधा होगी।

प्रस्तावित कार्यों का डेमो देख प्रफुल्लित हो गए महोबावासी
रेलवे की ओर से महोबा रेलवे स्टेशन में कराए जाने वाले कार्यों का बड़ी स्क्रीन पर डेमो भी दिखाया गया। जिसे देखकर महोबावासी प्रफुल्लित हो गए। डेमो में जो स्टेशन का नक्शा दिखाया गया वह किसी उच्च स्तरीय रेलवे स्टेशन से कम नहीं है। डेमो में स्टेशन को जाने वाले बेहद सुगम मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, लहलहाता तिरंगा, वीर आल्हा-ऊदल की प्रतिमाएं, हरियाली से आच्छादित परिसर, पेड़ पौधे और दो मंजिला महलनुमा रेलवे स्टेशन दिखाया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जो डेमो दिखाया गया उसकी के हिसाब से यहां निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

ये सुविधाएं मिलेंगी
महोबा रेलवे स्टेशन पर चित्रकला बनाई जाएगी। इस चित्रकला में महोबा का गौरवशाली इतिहास झलकेगा। ताकि स्टेशन से गुजरने वाले यात्री महोबा के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।
स्टेशन पर स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों की ट्रेनों की आवाजाही की जानकारी मिलेगी। इसके लिए प्लेटफार्म पर वीडियोवॉल की व्यवस्था की जाएगी। इससे यात्रियों को पूछताछ केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

40 करोड़ से फुट ओवरब्रिज, प्रतीक्षालय और शौचालय बनेगा
अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल बालामऊ रेलवे जंक्शन के पुनर्निमाण और सुठेना क्राॅसिंग पर बनने वाले अंडरपास का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास किया। बालामऊ रेलवे जंक्शन पर 40 करोड़ से और सुठेना क्राॅसिंग के अंडर पास का चार करोड़ की लागत से निर्माण कराया जाएगा।

बालामऊ जंक्शन पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम लाइव देखा गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमन शुक्ला सहित विभागीय अधिकारियों ने लाइव प्रसारण देखा। लाइव प्रसारण से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सांसद अशोक रावत ने कहा कि बालामऊ जंक्शन पर अब यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सुठेना अंडरपास के बनने से आवागमन आसान होगा।

नगर पंचायत के अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से देश का विकास बड़े पैमाने पर हो रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय सांसद से कछौना में मंडी समिति का निर्माण करने की मांग की, जिस पर संसद ने आश्वस्त किया कि जल्द ही नगर में मंडी का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा नेता अजय शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, नोडल ऑफिसर मनीष शर्मा, रेलवे बोर्ड के सदस्य नवल महेश्वरी, चीफ डब्लूएलआई संजीव माथुर, सीएमआई अंबुज मिश्रा, स्वास्थ्य निरीक्षक मनीराम मौजूद रहे।

जंक्शन को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
बालामऊ जंक्शन पर 130 वर्ग मीटर में प्रतीक्षालय स्नान सुविधा के साथ, एग्जीक्यूटिव लाउंज 24, बैठने की सीटें 120, प्लेटफार्म पर आश्रय प्रत्येक प्लेटफार्म पर, मूत्रालय नौ, शौचालय 10, पेयजल के लिए 24 पानी की टोटी, फुटओवर ब्रिज प्लेटफार्म नंबर एक पर छह मीटर चौड़ा, दिव्यांग सुविधा, वाटर कूलर 05, रैंप आदि का निर्माण कराया जाएगा।

चार करोड़ से बनेगा अंडर पास
सोमवार को प्रधानमंत्री ने गेट संख्या 257 सुठेना क्रासिंग पर बनने वाले अंडर पास का भी शिलान्यास किया। यह अंडरपास चार करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
 

गोविंदपुरी से चल सकेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें, अनवरगंज से मेमू

कानपुर में अमृत भारत योजना के अंतर्गत गोविंदपुरी और अनवरगंज रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होने से यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। वहीं, कई नई ट्रेनों के संचालित होने का तोहफा मिल सकेगा। सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों का लोड कम हो जाएगा। गोविंदपुरी से सुपरफास्ट ट्रेनें चलेंगी, जबकि अनवरगंज से फर्रुखाबाद तक मेमू फर्राटा सकेंगी।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और रोड ओवरब्रिज व रोड अंडरब्रिज का ऑनलाइन शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसमें गोविंदपुरी और अनवरगंज स्टेशन भी हैं। कानपुर देहात में एक आरओबी, तीन आरयूबी, जबकि झींझक कंचौसी के बीच एक आरओबी का शिलान्यास व अनावरण हुआ।
सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रोजाना 280 से 290 ट्रेनों का आवागमन होता है। ये दिल्ली, हावड़ा, झांसी, लखनऊ रूट की ट्रेनें रहती हैं। स्टेशन पर वंदेभारत, अमृत भारत, हमसफर, शताब्दी, राजधानी, दूरंतो जैसी ट्रेनों के साथ ही सुपरफास्ट ट्रेनों का भार बढ़ता जा रहा है। वीवीआईपी ट्रेनों की वजह से अन्य ट्रेनों को आउटर पर इंतजार करना पड़ता है।

योजना के तहत गोविंदपुरी और अनवरगंज रेलवे स्टेशनों पर वेटिंग रूम, कैफेटेरिया, रिटायरिंग रूम, नए कार्यालय, वॉशिंग लाइन, प्लेटफार्म, पार्किंग तैयार हो रही है। दोनों ही स्टेशन शहर के बीचों बीच पड़ते हैं, इस वजह से यात्रियों को सेंट्रल स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें इन्हीं स्टेशनों से ट्रेनें मिल सकेंगी।

एसीएम रेलवे संतोष त्रिपाठी ने बताया कि गोविंदपुरी स्टेशन दिल्ली और हावड़ा रूट के बीच में आता है, इससे यहां कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव किया जा सकता है। वहीं अनवरगंज रेलवे स्टेशन से फर्रुखाबाद रूट की नई ट्रेनें चल सकेंगी। अभी मेमू चलाने की प्लानिंग चल रही है। इनका संचालन फर्रुखाबाद या कन्नौज तक किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed