{"_id":"5d6eaa258ebc3e014c4b4814","slug":"pm-modi-meeting-with-11-chief-ministers-on-ganga-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गंगा को लेकर पांच नहीं 11 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम, जल्द तय हो सकती है तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गंगा को लेकर पांच नहीं 11 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम, जल्द तय हो सकती है तारीख
Tue, 03 Sep 2019 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर में प्रस्तावित बैठक पांच राज्यों के बजाए 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होगी। ये सभी राज्य गंगा बेसिन अथॉरिटी के तहत शामिल किए गए हैं। मंगलवार को दिल्ली स्थित नमामि गंगे मंत्रालय में भी पीएम की बैठक को लेकर चर्चा हुई।
मंत्रालय के अधिकारियों की तरफ से स्थानीय अधिकारियों से भी संपर्क किया गया। बताया गया कि बैठक के लिए 15 से 20 सितंबर के बीच कोई एक तारीख तय हो सकती है। गंगा बेसिन अथॉरिटी के तहत जिन राज्यों को शामिल किया गया है, उनमें गंगा किनारे के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा और छत्तीसगढ़ हैं।
वाराणसी, हरिद्वार में भी संभावित थी बैठक
प्रधानमंत्री की गंगा को लेकर 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक कानपुर, वाराणसी और हरिद्वार में से कहीं एक जगह होनी थी। बताया जा रहा है कि नमामि गंगे मंत्रालय की तरफ से इन तीनों स्थानों पर व्यवस्था देखने को कहा गया है। अब पता चला है कि कानपुर में इसकी संभावना ज्यादा है। इसकी वजह यह है कि यहां आईआईटी के वैज्ञानिकों के साथ भी प्रधानमंत्री वार्ता करेंगे।