फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi is in Kanpur today The visit is special after Operation Sindoor police is on alert regarding Friday

पीएम मोदी आज कानपुर में: ऑपरेशन सिंदूर के बाद खास है दौरा, जुमे को लेकर पुलिस अलर्ट, ये हैं खास तैयारियां

Fri, 30 May 2025 11:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 May 2025 11:14 AM IST
सार

Kanpur News: आज जुमा है और जुमे के दिन प्रधानमंत्री कानपुर आ रहे हैं। कानपुर में  तीन जून को होने वाला उपद्रव भी जुमे के दिन ही हुआ था। कुछ दिन पहले ही वक्फ बिल को लेकर शहर में तनाव का माहौल था। इसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

विज्ञापन
PM Modi is in Kanpur today The visit is special after Operation Sindoor police is on alert regarding Friday
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरे मोदी शुक्रवार को पहली बार शहर आ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन के दांत खट्टे करने के बाद हो रहा उनका यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। वह सीएसए मैदान पर होने वाले आयोजन में  47,573.89 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें मेट्रो के दूसरे चरण का लोकार्पण भी शामिल है। 1249 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी कानपुर मेट्रो को हरी झड़ी दिखाएंगे।

विज्ञापन

गर्मी से बचाव के पूरे रहेंगे इंतजाम
नौतपा के समय सीएसए मैदान पर हो रही पीएम की इस जनसभा को लेकर भरपूर इंतजाम किए गए हैं। जर्मन हैंगर तकनीक का पंडाल बनाया गया है। जिससे 50 हजार लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पंडाल को ठंडा रखने के लिए 150 से अधिक कूलर लगाए गए हैं। 100 पानी के टैंकर रहेंगे, जबकि पांच हजार कैंपर मंगाए गए हैं। पार्किंग स्थलों से पंडाल तक पहुंचने में 50 स्टाल रहेंगे, जिनमें शरबत, पानी व बताशा भी मिलेंगे। 30 ब्लाक में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। ओआरएस घोल का इंतजाम किया गया है, जिससे गर्मी में जरूरत पर किसी भी कार्यकर्ता, लाभार्थी या सामान्य जन को परेशानी न हो।

विज्ञापन

3.2 किमी है पार्किंग स्थल का दायरा
जनसभा में आने वाली भीड़ को देखते हुए 24 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिनमें 1600 कारों व 1500 बसों के रुकने की व्यवस्था की गई। पार्किंग स्थल का दायरा 3.2 किलोमीटर रखा गया है। इन स्थलों पर जनसभा मैदान तक पहुंचने के लिए दूरी बताते संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। इममें से 12 चिह्नित पार्किंग स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था भी है।  जनसभा स्थल के पास के तीन पार्किंग स्थलों की नगर निगम के सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।  सीएसए व एचबीटीयू पार्किंग स्थल पर एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीमों की तैनाती रहेगी

789 बसों से लाभार्थियों को लाया जाएगा
लाभार्थियों को लाने के लिए 789 बसों का इंतजाम किया गया है। इनमें 522 बसों से विभागीय लाभार्थी और 267 बसों से अन्य लाभार्थियों को लाया गया है। लाभार्थियों को लाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 105 व शहरी क्षेत्र में 45 पिकअप प्वाइंट बनाए गए।तीन अलग-अलग फर्मों के माध्यम से 40 हजार लंच पैकेट वितरित होंगे। जनसभा तक पहुंचने के लिए पांच मुख्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इनसे ही लोग अंदर जाएंगे।

विज्ञापन

जुमे की वजह से शहर की सुरक्षा करेंगे स्थानीय अधिकारी
आज जुमा है और जुमे के दिन प्रधानमंत्री कानपुर आ रहे हैं। कानपुर में  तीन जून को होने वाला उपद्रव भी जुमे के दिन ही हुआ था। कुछ दिन पहले ही वक्फ बिल को लेकर शहर में तनाव का माहौल था। आज होने वाली पीएम की सभा और जुमे की नमाज का समय भी आस पास का ही है, लिहाजा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में एसीपी और इंस्पेक्टर के साथ थाने की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने पूरे शहर में लगातार गश्त करने और पीआरवी को एक्टिव रहने को कहा है। छोटी से छोटी सूचना पर एसीपी और थाने की पुलिस को मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

कैमरों से होगी निगहबानी
शहर में लगे 2000 से ज्यादा कैमरों और हर चौराहे पर लगे पीए (पब्लिक एड्रेस) सिस्टम को चेक किया गया है। आईटीएमएस और पुलिस कंट्रोल रूम को साथ ही जहां जहां कैमरों का एक्सेस दिया गया है। वहां की चेकिंग कर ली गई है. सोशल मीडिया सेल को लगातार संदिग्ध सोशल मीडिया हैंडलर्स पर नजर रखने के लिए कहा गया है। साइबर सेल की स्पेशल टीम संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर निगाह रखे है।

सुरक्षा व्यवस्था में ये हैं शामिल
इंटेलीजेंस की एक टीम कई संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हैं। शहर के हर थाने में पड़ने वाले होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, सराय मॉल्स और मेन मार्केट पर पुलिस की पैनी निगाह है। खुले रेलवे ट्रैक की निगरानी आरपीएफ और जीआरपी के साथ संबंधित थाने की पुलिस की जिम्मेदारी पर सौंपी गई है। पीएम की जनसभा की सुरक्षा का जिम्मा 13 एसपी, 17 एडिशनल एसपी, 58 डीसीपी, 92 इंस्पेक्टर, 688 दरोगा, 1007 सिपाही और 16 कंपनी पीएसी को दिया गया है।

मिनट टू मिनट प्रोग्राम
02:10 : चकेरी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग
02:16 : चकेरी एयरपोर्ट से सीएसए प्रस्थान चॉपर से
02:23 : सीएसए में चॉपर लैंडिंग
02:30 : मंच पर आगमन
02:45 : सीएम डॉयस पर करेंगे पीएम का स्वागत
02:50 से02:57 सीएम योगी आदित्यानाथ की वेलकम स्पीच
02:57 से 03:10 : उद्घाटन समारोह
03:10 से 03:45 : पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण
03:45 : पीएम का प्रस्थान सीएसए से
03:53 : चकेरी एयरपोर्ट आगमन
04:00 : चकेरी से प्रस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed